नौजवान खेल से जुड़े और नशे से बचकर पौष्टिक आहार खाएं : पदम श्री प्रेम चंद डेगरा

by

पदम श्री प्रेम चंद डेगरा ने जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही के विद्यार्थियों व स्टाफ को किया संबोधित
होशियारपुर, 11 अप्रैल:
बॉडी बिल्डिंग में नौ बार नेशनल चैंपियन व आठ बार एशियन चैंपियन व एक बार विश्व चैंपियन बनकर विश्व में पहला स्थान प्राप्त कर विजेता बने पदम श्री प्रेम चंद डेगरा ने जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही होशियारपुर में विद्यार्थियों व स्टाफ को संबोधित किया। इस मौके पर सीता राम बांसल ने जहां उनका स्वागत यिा वहीं इंचार्ज प्रिंसिपल राकेश सोनी ने विद्यालय परिवार की ओर से उनका आभार व्यक्त किया।
प्रेम चंद डेगरा ने अपने भाषण में बचपन से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताते हुए कहा कि वे बचपन से ही खेलने के शौकिन थे। स्कूल अध्यापकों से खेल की ओर उन्हें उत्साहित किया और वे खेल मुकाबलों में भाग लेने लगे, फिर उन्होंने पीछे मुड़ कर नहीं देथा। बचपन में पिता की मौत के बाद सीमित ोतों के साथ वे बड़े हुए। उन्होंने पंजाब पुलिस, टाटा कंपनी-जमशेदपुर व जे.सी.टी फगवाड़ा में नौकरी की।
नौजवानों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि वे खेल से अधिक से अधिक जुड़े और नशे से बचकर पौष्टिक आहार खाएं। उन्होंने कहा कि आपके हालात आपकी किस्मत निर्धारित नहीं करते बल्कि आपका ध्यान व सख्त मेहनत आपकी किस्मत निर्धारित करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सख्त मेहनत, समर्पण भावना, माता-पिता व बड़ों की इज्जत करना, छोटों से प्यार, मन में देश प्रेम रखना के लिए कहा। उन्होंने फास्ट फूड, कोल्ड ड्रिंक से परहेज व घरेलू पौष्टिक आहार खाने के लिए भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि कभी भी स्पलीमेंट, स्टीरॉयड न लें व यू ट्यूब व देखकर ही कसरत न करें और समय पर खाना खाएं और सारे काम करें।
गौरतलब है कि प्रेम चंद डेगरा को 1988 में भारत के राष्ट्रपति की ओर से अर्जुन अवार्ड दिया गया। 1990 में उन्हें पद्म श्री व 1994 में महाराजा रंजीत सिंह स्टेट अवार्ड मिला।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए महिलाओं का जत्था दिल्ली के लिए रवाना

प्रोफेसर बिक्कर सिंह ने जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना गढ़शंकर- कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सरहदों पर चल रहे किसानी संघर्ष में शामिल होने के लिए जनवादी स्त्री सभा की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

अंडमान सागर में बड़ा हादसा : रोहिंग्या शरणार्थियों की नाव डूबी, 250 लापता

अंडमान सागर से एक हृदयविदारक समाचार सामने आया है, जहां रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों से भरी एक नाव पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 250 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जबकि...
article-image
पंजाब

चौथे दिन का शुभारंभ गतका खेल से हुआ : खेल एवं युवक विभाग के सचिव ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 19 सितंबर:   पंजाब सरकार के खेल विभाग की ओर से आयोजित “खेडां वतन पंजाब दियां-2024” के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलों के चौथे दिन का शुभारंभ आज आउटडोर स्टेडिय होशियारपुर में गतका खेल से किया...
article-image
पंजाब

“Let the Punjabi Flag Fly

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 15 : The newly composed song “Let the Punjabi flag fly high across the world” by internationally acclaimed writer, lyricist, and journalist S. Ashok Bhora has become a hot topic...
Translate »
error: Content is protected !!