स्कूटी सवार पति-पत्नी से पर्स लूटने वाले दो आरोपियों पर केस दर्ज

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने परषोतम लाल के बयान पर दो आरोपियों के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में परषोतम लाल पुत्र गियान चंद निवासी खड़ोदी थाना माहिलपुर ने बताया था कि वह 10 अप्रैल को अपनी पत्नी शारदा के साथ स्कूटी पर सवार हो कर गढ़शंकर के बीत इलाके में अपने सुसराल महिंदवानी गांव जा रहे थे और जब वह शाहपुर घाटे के पास पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को रोक लिया और उनकी पत्नी के हाथ में पकड़े पर्स को लूटकर फरार हो गए। उसने बताया कि पर्स में दस हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। परषोतम लाल ने बताया कि यह लूट आकाश पुत्र जगदेव सिंह निवासी जोड़िया मोहल्ला, गढ़शंकर व मनप्रीत उर्फ मन्ना निवासी डघाम थाना गढ़शंकर ने की है। परषोतम लाल के बयान पर गढ़शंकर पुलिस ने आकाश पुत्र जगदेव सिंह निवासी जोतिया महहला गढ़शंकर व मनप्रीत उर्फ मन्ना निवासी डघाम के विरुद्ध धारा 41, 379 आईपीसी जे तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस बरामद

जालंधर । कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीआईए स्टाफ टीम ने एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Expands District Urban

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 11 : In a significant move to strengthen the party organization, Shiromani Akali Dal’s district president, urban and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa has expanded the district-level urban organization. On this...
article-image
पंजाब

शिक्षा हमारे विकास की पहली सीढ़ी- सांसद मनीष तिवारी

सरकारी स्मार्ट हाई स्कूल, गांव लांडरां के विकास हेतु 5 लाख रुपये की ग्रांट का चैक भेंट मोहाली, 18 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!