न्यूजीलैंड में नगर कीर्तन रोकने का जत्थेदार ज्ञानी गड़गज ने किया विरोध… शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

by

अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख संगत के नगर कीर्तन पर हुए विरोध की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने इसे दुखद घटना बताते हुए सामाजिक सद्भावना के लिए चुनौती करार दिया।

जत्थेदार ने न्यूजीलैंड सरकार से अपील की है कि शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई करे, धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करे और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे। साउथ ऑकलैंड में बीते दिनों सिख समुदाय द्वारा निकाले गए शांतिपूर्ण नगर कीर्तन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने भारी विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने कीर्तन जत्थे को रोकने की कोशिश की, नारेबाजी की और मार्ग अवरुद्ध करने का प्रयास किया। सिख संगत ने शांति बनाए रखी और धार्मिक आयोजन को पूरा करने की अपील की। स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली। सिख समुदाय ने इसे धार्मिक आजादी पर हमला बताया।

नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअंत कृपा का प्रतीक

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने कहा कि सिख धर्म शांति, सहनशीलता और सर्वमानव कल्याण का प्रतीक है। नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअंत कृपा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों का विरोध सिख आस्था को ठेस पहुंचाता है और बहुसांस्कृतिक समाज के मूल्यों को चुनौती देता है।

उन्होंने सिख संगत की प्रशंसा की कि उन्होंने संयम बरता और शांति का परिचय दिया। जत्थेदार ने जोर देकर कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता लोकतंत्र की बुनियाद है, जिसकी रक्षा हर सरकार का कर्तव्य है।

सरकारों से कार्रवाई की मांग

कार्यवाहक जत्थेदार ने न्यूजीलैंड सरकार से मांग की है कि विरोध करने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई हो। उन्होंने भारत सरकार से भी अपील की कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाए। शिरोमणिक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने भी इसी घटना पर चिंता जताई थी। जत्थेदार ने सिख संगत से कहा कि वे शांति बनाए रखें और कानूनी रास्ते अपनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हल्लूवाल व मनोलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां दिन। माहिलपुर – संत बाबा हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब द्वारा के चैयरमेन संत बाबा साधू सिंह व प्रधान हरमनजोत सिंह ख़ाबडा की अगुवाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नोटों के बंडलों के साथ कांग्रेसी विधायक नजर आ रहे वायरल वीडियो में : भाजपा के महामंत्री सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा – कांग्रेस सरकार वीडियो स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिए CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी

छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है। रविवार को राजनीतिक गलियारों में एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। वीडियो कांग्रेस विधायक से जुड़ा हुआ है। वह नोटों के बंडलों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 2500 करोड की ठगी के बाद : फॉरेक्स ट्रेडिंग के हाई रिटर्न के सपने भी दिखा 210 करोड़़ रुपये की पूंजी लगाई

मंडी : हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर निवेश मामले के बाद 2500 करोड़ रुपये की ठगी के बाद अब मल्टी नेशनल कंपनी में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
Translate »
error: Content is protected !!