2 किलोमीटर पैदल चल शाहपुर के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया

by

प्रभावित परिवारों से मिलकर जताई संवेदनाएं, कहा, शीघ्र अलॉट होगी भूमि

एएम नाथ। शाहपुर :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव जांवली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलकर गांव तक पहुंचकर प्रभावित परिवारों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।
गौरतलब है कि इस वर्ष भारी बरसात के कारण जांवली गांव के आठ परिवारों की भूमि बह गई थी तथा उनके मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें आश्वस्त किया कि वन अधिकार नियमों के अंतर्गत शीघ्र ही उन्हें भूमि अलॉट की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके।
इससे पूर्व विधायक केवल सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करेरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सुरक्षा दीवार का शिलान्यास किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करने के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू कर रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से विद्यालयों में उपलब्ध प्रयोगशालाओं, खेल मैदानों, पुस्तकालयों एवं अन्य संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित कर विद्यार्थियों को उन्नत शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों के वार्षिकोत्सव शिक्षा प्रक्रिया का अभिन्न अंग होते हैं, जिनसे अभिभावकों को वर्षभर बच्चों की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है तथा विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और प्रतिभा का विकास होता है।
विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 2.83 करोड़ रुपये की लागत से घेरा से सुक्कुघाट, चमियारा व भितलु सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, सल्ली से खड़ी बही सड़क पर भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से हुए नुकसान की मरम्मत का कार्य भी जारी है, जिस पर 3.43 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। लोक निर्माण विभाग को इस सड़क की मरम्मत शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, घेरा से वरनेट सड़क पर भी 2.13 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नीरज जसवाल, एसडीओ जल शक्ति विभाग रज्जाक मोहम्मद, एसडीओ विद्युत विभाग आशीष शर्मा, प्रधानाचार्य पवन कुमार, जिला परिषद सदस्य रितिका, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, उपप्रधान करेरी करतार सिंह, उपप्रधान खड़ी बही विजय, एसएमसी प्रधान तोता राम एवं समस्त सदस्यगण, कैप्टन के.एल. राणा, ओम राज, मदन, संसार सिंह, उत्तम राणा, हेम राज, जगत राम, अनीश भाटिया, कश्मीर सिंह, विद्यालय के छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, स्कूल स्टाफ तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रानी के बलिदान से संबंधित मेले में केवल महिलाएं और बच्चे ही लेते हैं हिस्सा : 11 से 13 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक सुही मेला

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :  जिला चंबा का सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक सुही मेला 11 से 13 अप्रैल तक मनाया जा रहा है तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में केवल महिलाएं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक साल पांच काम अभियान के तहत विकास कार्योंं का प्राथमिकता पर करें कार्योन्वयन – सत्ती

ऊना 3 फरवरी – विकास खंड ऊना के तहत एक साल पांच काम अभियान सहित अन्य मदों के अंतर्गत चलाए जा रहे विकास कार्याें को लेकर आज जिला परिषद सभागार में समीक्षा बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मकलोडगंज-भागसूनाग रोड के आए अच्छे दिन, गमरू-चोला रोड के भी दिन फिरे : धर्मशाला में नाबार्ड बनाएगा नई सडक़ें, करोड़ों का बजट मंजूर : सुधीर शर्मा

कंड करडियाणा में मार्ग को मिले 261 लाख, धर्मकोट-नड्डी रोड का सपना भी हुआ साकार धर्मशाला। हिमाचल की दूसरी राजधानी धर्मशाला में नाबार्ड के जरिए सडक़ों के अच्छे दिन आ गए हैं। धर्मशाला से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में हिमाचल सहित अन्य कर्जदार राज्यों को भी कोई स्पेशल ग्रांट नहीं : मुख्यमंत्री सुक्खू

पहाड़ी क्षेत्रों की बजट में उपेक्षा : प्रतिभा सिंह शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि अगले साल देशभर में चुनाव होने हैं। इसलिए उम्मीद थी कि समाज के हर वर्ग को छूने...
Translate »
error: Content is protected !!