न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर : केवल सिंह पठानिया

by

बोले उपमुख्य सचेतक, प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार

स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे उपमुख्य सचेतक

एएम नाथ। (लंज) शाहपुर ।  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। उनका सपना है कि न्यू चंडीगढ़ की तरह यह क्षेत्र न्यू चंगर के रूप में स्थापित हो। यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे।
संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों को वार्षिक वितरण समारोह 2026 के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है। उन्होंने सभी से छात्रों से छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं सभी शिक्षण संस्थानों में बच्चों के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा को इंग्लिश मीडियम करना, राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों को खोलने का निर्णय और प्रदेश में स्कूल सीबीएसई करने का निर्णय प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने कॉलेज में 2.5 लाख की लागत से नवनिर्मित जिम का उद्घाटन भी किया। उन्होंने दो सोलर लाइट, 4 सीसीटीवी कैमरा, 12 कंप्युटर महाविद्यालय को देने की घोषणा की। उन्होंने महाविद्यालय में टेबल टेनिस खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने पंचायत अपर लंज के सिद्ध भेड़ा, गोठ का दौरा करके जनता की समस्या को समझते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिद्ध भेड़ा और गोठ गाँव के लिए सड़क को गाँव तक जोड़ने के कार्य को जल्द करें।
इससे पूर्व महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट का विस्तृत विवरण दिया।
मुख्य अतिथि ने महाविद्यालय की विभिन्न परीक्षाओं, खेल गतिविधियों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार बांटे। पूर्व प्रधानाचार्य आर पी चोपड़ा, के एल बंटा, संजीव शर्मा, के.एस अत्री, वेद पटयाल, वृंदा गुप्ता ने महाविद्यालय की 12 छात्राओं की पूरे वर्ष की फीस का खर्च उठाते हुए उन्हें चेक दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में भी चिट्टे के विरुद्ध मैगा वॉकथॉन की अगुवाई करेंगे मुख्यमंत्री : शिमला और धर्मशाला के बाद अपने गृह जिले में लोगों को चिट्टे के विरुद्ध करेंगे लामबंद

आईजी विमल गुप्ता और उपायुक्त अमरजीत सिंह ने आयोजन स्थल एवं रूट का लिया जायजा पुलिस का मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ और बैंड का दस्ता भी प्रतिभागियों में भरेगा जोश  एएम नाथ। हमीरपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम में नोकझोंक – आपदा राहत में बंदरबांट का जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप : सुक्खू बोले-प्रभावितों को दी राहत

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में बीते साल आपदा और इस वर्ष बरसात के दौरान हुए नुकसान व राहत राशि के आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जंगली मुर्गा कांड के बाद जनता के दुःख दर्द सुनना ही मुख्यमंत्री ने कर दिए बंद – शुल्क की सरकार” बनी सुख की सरकार, तालाबाजी मुख्यमंत्री का शौक : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय प्रचार “सुख की सरकार” का करते हैं और काम शुल्क लगाने का करते हैं। शौचालय पर शुल्क लगाने...
Translate »
error: Content is protected !!