दुबई में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास जारी : डॉ. रवजोत सिंह

by

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से आपात बैठक का समय मांगा

होशियारपुर, 1 मार्च :  ईरान-अमेरिका संघर्ष और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के चलते संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हवाई अड्डों, विशेषकर दुबई में फंसे पंजाबियों की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार पूरी तरह सतर्क है। एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार फंसे हुए लोगों के साथ लगातार संपर्क में है और उनकी सुरक्षित भारत वापसी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने आज दुबई तथा यूएई के अन्य हवाई अड्डों पर फंसे पंजाब के पर्यटकों और प्रवासी नागरिकों से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बठिंडा स्थित एस.एस.डी. गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल नीरू गर्ग से भी विशेष रूप से बात कर वहां की मौजूदा परिस्थितियों और सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि रोजगार या पर्यटन के उद्देश्य से विदेश गए पंजाबियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सक्षम नेतृत्व में पंजाब सरकार केंद्र सरकार और संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है, ताकि प्रभावित लोगों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित की जा सके।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर तत्काल बैठक का समय मांगा है। अपने पत्र में उन्होंने मध्य पूर्व में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए कहा है कि पंजाब के अनेक नागरिक इस क्षेत्र में रह रहे हैं, जिन्हें वर्तमान परिस्थितियों में तत्काल सहायता और संभावित निकासी की आवश्यकता पड़ सकती है।

उन्होंने विदेश मंत्री से अनुरोध किया है कि इस विषय पर शीघ्र बैठक निर्धारित की जाए, ताकि केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वित कार्ययोजना बनाकर पंजाब के नागरिकों की सुरक्षा और सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके।

डॉ. रवजोत सिंह ने विदेश में फंसे पंजाबियों और उनके परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और उनकी सुरक्षा तथा सम्मानजनक वापसी के लिए हरसंभव कदम उठा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंप मालिक ने मार दी गोली : पेट्रोल लेने हड़ताल के बीच पहुंचा युवक, रेट को लेकर होने लगी बहस होने पर

फरीदकोट  :  फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कतार लगी थी। इसी बीच फरीदकोट के एक गांव औलख में तेल भरवाने आए युवक से पेट्रोल पंप के मालिक की कहासुनी हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने कंगना रनौत की ‘आपातकाल’ का किया निपटारा : सीबीएफसी यह सुनिश्चित करेगा कि फिल्म की सामग्री किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुँचाए

चंडीगढ़   : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत की पहली निर्देशित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के खिलाफ दायर याचिका का निपटारा कर दिया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सत्य पाल...
article-image
पंजाब

Villagers Support Akali Dal Flood

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Sept.24 ; Responding to Shiromani Akali Dal President Sukhbir Singh Badal’s call, villagers from Halqa Chabbewal contributed to flood relief efforts. Shingara Singh of Behbalpur donated ₹1,25,000, while Sarvinder Singh Thinda, former...
Translate »
error: Content is protected !!