पंचायती राज संस्थाओं के लिए कण्डाघाट विकास खण्ड में द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान

by
सोलन :  सोलन जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण में 80.89 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की 09 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। कण्डाघाट विकास खण्ड में जधाणा, बीशा, हिन्नर, ममलीग, पौधना, मही, चायल, वाकना तथा सकोड़ी में मतदान सम्पन्न हुआ।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायतों के 49 मतदान केन्द्रों पर कुल 7879 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयाग किया। इनमें 4086 पुरूषों (41.95 प्रतिशत) तथा 3793 (38.94 प्रतिशत) महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मंडी में आईआईटी रोपड़ के प्रोफैसरों ने बताई भूकंपरोधी भवन निर्माण की तकनीकें

पुराने भवनों को भूकंप से सुरक्षित करने के लिए भूकंप रेट्रोफिटिंग की भी दी जानकारी डीडीएमए मंडी ने किया था आईआईटी रोपड़ के सहयोग से कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त ने की कार्यशाला की अध्यक्षता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायराना हरकत : पाकिस्तान से जारी हुआ पुलिस की हत्या का वीडियो : पंजाब में सुरक्षा और सियासत दोनों गर्म!

 गुरदासपुर : पाकिस्तान में  कोतहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान TTH नामक संगठन ने भी साझा किया है। इसी संगठन ने रविवार को हुई इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि पंजाब पुलिस ने अब तक इन दावों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोबाईल टाबर की वैटरिंया चोरी करने वाला चोर पकडा, 2.50 लाख की मौबाईल टावर की वैटरिया बरामद : गिरोह के अन्य चोरो की तलाश मे पुलिस कर रही पंजाब मे रेड

हरोली : पूवोवाल मे 26 व 27 जून को रात के समय पंजाब से आये चोरो ने मोबाइल टावर की वैटरिया चुराने के लिये टावर के पास वने कमरे के ताले तोडकर सेंधमारी कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

माफी मांगने के बाद अब महिला BDC मेंबर के खिलाफ FIR, मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से कहा था ‘जय श्रीराम का नारा’ लगाओ

एएम नाथ। कांगड़ा :  कांगड़ा के जयसिंहपुर में मुस्लिम फेरीवाले पिता-पुत्र से बदसलूकी करने वाली महिला बीडीसी सदस्य के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार दोपहर का पुलिस ने मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!