पंचायत के विकास कार्यों को तय समय के अंदर पूरा करें अधिकारी : बाली

by
नगरोटा आईपीएच विश्रामगृह में लोगों की सुनी समस्याएं।
एएम नाथ।  नगरोटा। नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं जो नगरोटा के विकास को और गति देने में मील के पत्थर साबित होंगे यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आईपीएच रेस्ट हाउस नगरोटा में अधिकारियों संग की पंचायतों के कार्यों की समीक्षा बैठक और लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान कहे।।
उन्होंने कहा नगरोटा के विकास कार्यों में जहां एक तरफ नगरोटा के लिए बड़ी योजनाओं पार्किंग, स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंटरनेशनल फाउंटेन और वेडिंग डेस्टिनेशन, सयुंक्त कार्यालय भवन, फायर स्टेशन कार्यालय, नगरोटा, बड़ोह का सौंदर्यीकरण, मॉडल आईटीआई के कार्य हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गाँवों का विकास भी उसी गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा बारिश के कारण टूटी सड़कों और रास्तों के निर्माण के कार्य तेज गति से चल रहे हैं। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को गांवों के समग्र विकास के लिए किए जा रहे बिजली, पानी, स्वास्थ्य और सिंचाई आदि के सभी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गांव गरीब का विकास हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने नगरोटा के आईपीएच विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को भी सुना और मौके पर उनका निपटारा किया इस दौरान उनके साथ समस्त विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह रहे उपस्थित।
एसडीएम मुनीश शर्मा, बीडीओ लतिका, अधिशासी अभियन्ता राजीव शर्मा, विवेक ठाकुर और कमल चैधरी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा के सभी नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

धर्मशाला 11 नवंबर डीसी डॉक्टर निपुण जिंदल ने कांगड़ा जिला के सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी है। उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि प्रसन्नता एवं उल्लास का प्रतीक रोशनी का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के हिमाचल हाईकोर्ट ने दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने दो साल से कम सजा वाले अपराध में दोषी करार याचिकाकर्ता को पासपोर्ट जारी करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश रंजन शर्मा की अदालत ने पासपोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ोट फतूही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा ; ज़िला हुसियारपुर के कस्बा क़ोट फतूही में नगरवासी, दुकानदारों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा एक निजी पैलेस में निरंतर श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। इस कथा का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!