हिमाचल बोर्ड 12वींं रिजल्ट जल्द होगा जारी…… ऐसे कर सकते हैं चेक

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. परिणाम जल्द ही घोषित किए जानें की संभावना है।
इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 4 मार्च से 29 मार्च 2025 तक किया गया था. एग्जाम सुबह 8.45 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था. आइए जानते हैं कि रिजल्ट पर क्या अपडेट है और पिछले साल कितने स्टूडेंट्स इंटर में पास हुए थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है. हालांकि अभी बोर्ड की ओर से रिजल्ट की आधिकारिक डेट नहीं जारी की गई है. पिछले साल इंटरमीडिएट के नतीजे 29 अप्रैल को घोषित किए गए थे. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा, जिसे छात्र अपने रोल नंबर के जरिए चेक कर सकेंगे.
HPBOSE Himachal Board 12th Result 2025 How to Check: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाए.
यहां 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर .
अब रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें.
इंटरमीडिएट मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.
HPBOSE Himachal Board 12th Result 2025: 2024 और 2023 में कैसा था इंटर का रिजल्ट?
2024 में इंटर का रिजल्ट 29 अप्रैल को घोषित किया गया था. वहीं 2023 में नतीजे 20 मई को जारी किए गए थे. पिछले साल इंटर की बोर्ड परीक्षा में कुल करीब 85,777 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिनमें से 63,092 पास हुए थे और कुल रिजल्ट 73.76 फीसदी दर्ज किया गया था. लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 30 ने सभी स्ट्रीम में शीर्ष दस में स्थान प्राप्त किया था. वहीं 2023 में 12वीं का रिजल्ट 79.74% के करीब रहा. जिसमें 105,369 छात्रों में से 83,418 उत्तीर्ण हुए थे. आर्ट्स स्ट्रीम में तरनिजा शर्मा, साइंस स्ट्रीम में ओजस्विनी उपमन्यु और काॅमर्स स्ट्रीम में वृंदा ठाकुर में शीर्ष स्थान हासिल किया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे, मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन

प्रशिक्षण कार्यशाला में दूसरे दिन मतदाता सूचियों के नवीनीकरण, नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने और हटाने संबंधी जानकारी प्रदान की। 26-करसोग (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बूथ स्तर अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुड़िया की मां ने फिर से जांच की लगाई है गुहार, हाईकोर्ट में जल्द होगी सुनवाई

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया की माता की ओर से मामले में फिर से जांच की गुहार लगाई गई है। इसके लिए अदालत में एक अर्जी दायर की गई है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं : भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर में डीपीओ ने किया आह्वान

सुजानपुर 21 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘सशक्त महिला’ योजना के तहत वीरवार को भलेठ में जिला स्तरीय जागरुकता शिविर एवं जनसंवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा कर रही राजनीति ,राजेश धर्माणी बोले-UCC हिमाचल के लिए ठीक नहीं

 रोहित जसवाल।बिलासपुर : यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने पलटवार किया है। उन्होंने सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए बोला...
Translate »
error: Content is protected !!