पंचायत चुनावों में देरी करने की साजिश : भाजपा ने हिमाचल सरकार की अधिसूचना का विरोध किया

by

एएम नाथ । शिमला, 1 अप्रैल : भाजपा विधायकों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश सरकार की उस हालिया अधिसूचना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया, जिसमें जिला आयुक्तों को पांच प्रतिशत तक पंचायतों के लिए आरक्षण सूची में बदलाव करने का अधिकार दिया गया है।

विधायकों ने इसे स्थानीय निकाय चुनाव टालने का प्रयास करार दिया। भाजपा विधायकों ने शिमला में हिमाचल प्रदेश विधानसभा परिसर में विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जिला आयुक्तों को आरक्षण सूची में पांच प्रतिशत तक समायोजन करने का अधिकार देने वाली अधिसूचना जारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार स्थानीय निकाय चुनाव में देरी करने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है तथा मुख्यमंत्री अपने रुख पर अड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए आवश्यक आरक्षण ‘रोस्टर’ में जानबूझकर देरी की जा रही है और आरोप लगाया कि सरकार नोटिफिकेशन जारी करके नियमों में पिछली तारीख से बदलाव करने की कोशिश कर रही है। इस कदम को ”अनुचित” करार देते हुए ठाकुर ने दावा किया कि इस फैसले से चुनावी प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

राज्य में पंचायती राज और शहरी निकाय चुनाव 31 मई से पहले होने प्रस्तावित हैं, जो 2011 की जनगणना के अनुसार आयोजित किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

एएम नाथ। हमीरपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 किसानों ने प्राप्त किया सुगंधित फसलों की खेती पर प्रशिक्षण

एएम नाथ।  मंडी, 23 जनवरी : उद्यान विभाग की महक योजना के तहत ‘सुगंधित फसलों की खेती” पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज संपन्न हो गया। उद्यान विभाग द्वारा प्रायोजित य़ह पांच दिवसीय...
हिमाचल प्रदेश

कार्मिक विभाग के आदेशों के बावजूद 611 जेबीटी शिक्षक नियमितीकरण से वंचित

प्रारंभिक शिक्षा विभाग की देरी पर भड़के जेबीटी शिक्षक, सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग नियमितीकरण अधिसूचना में विलंब से 611 जेबीटी शिक्षकों में रोष, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार एएम नाथ। शिमला :  प्रारंभिक...
Translate »
error: Content is protected !!