गगरेट में 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक में छिपाकर रखा था नशा

by

एसआईयू ऊना की टीम ने इच्छाधारी मंदिर के पास नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई, सप्लाई नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

रोहित जसवाल।  ऊना/गगरेट। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने गगरेट में एक युवक को 4.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल ठाकुर निवासी वार्ड नंबर-3, कुठेड़ा खैरला, तहसील अंब, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार कार्रवाई 25 अगस्त की रात को की गई। एसआईयू ऊना की टीम को नशे की खेप के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम गगरेट-होशियारपुर रोड पर इच्छाधारी मंदिर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली।

बाइक में छिपाकर रखा था चिट्टा

तलाशी के दौरान बाइक में छिपाकर रखा गया 4.86 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर राहुल ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। इसके अलावा पुलिस नशे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के लिंक भी खंगाल रही है।

नशे की सूचना पुलिस को देने की अपील

पुलिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के ‘नशा मुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे की अवैध बिक्री या तस्करी से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2.50 करोड़ की लागत से निर्मित चनावग स्कूल के नए भवन का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री ने स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में भी की मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत शैक्षणिक स्पर्धा में अव्वल रहे बच्चों को पारितोषिक देकर किया सम्मानित* एएम नाथ। शिमला 02 फरवरी –...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बीकेआई से संबंधित दो आतंकी गिरफ्तार : दो 86पी हैंड ग्रेनेड, एक 9एमएम पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस बरामद

अभिषेक पराशर : चंडीगढ़ L  काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो आतंकियों को हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए दोनों आरोपी पाकिस्तान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 महिलाओं से 9 लीटर देसी शराब बरामद, मामला दर्ज

नाहन, 22 अप्रैल । सिरमौर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 9 लीटर देसी शराब बरामद की है। ये दोनों मामले थाना पुरुवाला क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती परियोजना की टनल लीक, पालचरा गांव में घुसा मलबा-पानी

एडिट-5 से भारी रिसाव के बाद पालचरा में तबाही, दो मकान दबे 13 से अधिक घर, दुकानें और कैफे क्षतिग्रस्त; एसडीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश एएम नाथ। कुल्लू एनएचपीसी की पार्वती जल...
Translate »
error: Content is protected !!