पंचायत चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल …जनता सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों का हिसाब चुकता करने को तैयार : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी बयान में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आगामी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और राज्य की जनता वर्तमान भ्रष्ट एवं निकम्मी सुक्खू सरकार के शासन से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है, जिसके कारण अब परिवर्तन की लहर साफ दिखाई दे रही है। राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने का स्वागत करते हुए उन्होंने मांग की कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र और निष्पक्ष होनी चाहिए क्योंकि सरकारी तंत्र के ढुलमुल रवैये और राजनीतिक दबाव के कारण पहले ही इन चुनावों में अनावश्यक देरी की जा चुकी है, जिससे लोकतंत्र की जमीनी इकाइयां प्रभावित हुई हैं।

जयराम ठाकुर ने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जिस तरह की दमनकारी नीतियां अपनाई हैं और जनहित के विरुद्ध फैसले लिए हैं, अब उनका जवाब देने का समय आ चुका है और राज्य की जनता, विशेषकर माताएं और बहनें, किसान-बागवान और बेरोजगार अपने वोट की शक्ति का प्रयोग करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं क्योंकि उन्हें चुनावी गारंटियों के नाम पर ठगा गया है और आज भी वे उन वायदों के पूरा होने की राह देख रहे हैं जो कभी धरातल पर उतरे ही नहीं। विपक्ष के नेता ने कड़े शब्दों में कहा कि प्रदेश पर टैक्स के रूप में जो भारी-भरकम बोझ थोपा जा रहा है, जनता उसका पूरा हिसाब चुकता करेगी क्योंकि यह सरकार विकास के बजाय केवल काम रोकने और टालने की मंशा से कार्य कर रही है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि पंचायत चुनाव पिछले दिसंबर में ही संपन्न हो जाने चाहिए थे लेकिन छह माह बीत जाने के बाद भी सरकार की उदासीनता बनी हुई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का विकास पूरी तरह ठप हो गया है। केंद्र सरकार से मिलने वाली निरंतर सहायता के बावजूद राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने में नाकाम रही है और प्रशासनिक मोर्चे पर भी मुख्यमंत्री का नियंत्रण ढीला पड़ चुका है, जहां भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और उच्चाधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। मुख्यमंत्री झूठ बोलकर जनता को गुमराह करते हैं और बदले की भावना से काम करते जा रहे हैं।
जयराम ठाकुर ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि राज्य में प्रतिदिन हो रही हत्याएं और अपराधों का बढ़ता ग्राफ सरकार की नाकामी और पुलिस प्रशासन की विफलता को दर्शाता है, जहां अधिकारी अपराध रोकने के बजाय आंतरिक कलह में उलझे हुए हैं। सरकार के लिए अपराध रोकना अब प्राथमिकता नहीं रह गई है।
उन्होंने इन आगामी चुनावों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का ‘सेमीफाइनल’ करार देते हुए दावा किया कि भाजपा इन चुनावों में जीत का परचम लहराएगी और इसी विजय रथ के साथ 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी ताकि प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास की रुकी हुई गति को पुनः बहाल किया जा सके और हिमाचल को प्रगति के पथ पर वापस लाया जा सके, क्योंकि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति चाहती है और भाजपा को एकमात्र सशक्त विकल्प के रूप में देख रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको द्वारा सीएसआर के तहत जिला चंबा में किया जा रहे कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता हुडको द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल चंबा को दी जा रही है पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन : डीसी एएम नाथ। चम्बा  :  हुडको द्वारा सोशल कॉर्पोरेट रिस्पांसिबिलिटी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम

बद्दी,  (तारा) : यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़ते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है तथा इस वर्ष विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

  शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी...
Translate »
error: Content is protected !!