पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित : एसडीएम बद्दी ने सभी सदस्यों को एन्टी चिट्टा की शपथ दिलाई

by

पट्टा मेहलोग, 27 जून (तारा) : विकास खंड कार्यालय पट्टा मेहलोग में नवगठित पंचायत समिति पट्टा की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान, खंड विकास अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह, पंचायत समिति पट्टा के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर तथा पंचायत समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पंचायत समिति के कार्यों, क्षेत्र के समग्र विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायत समिति के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विकास कार्यों एवं जनसमस्याओं को बैठक में रखा तथा उनके समाधान के संबंध में विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी (ना.) बद्दी डॉ. संजीव धीमान ने उपस्थित सभी सदस्यों को “एंटी चिट्टा अभियान” के अंतर्गत नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

खंड विकास अधिकारी, पट्टा कुलदीप सिंह ने पंचायत समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों एवं पंचायत समिति के सुचारु संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की। बैठक का समापन पंचायत समिति क्षेत्र के समग्र विकास, जनकल्याण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति के सभी 15 सदस्य व विकास खंड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अफ़वाह और झूठ कांग्रेस का राजनैतिक चरित्र : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने मंडी में सुक्खू सरकार को घेरा कहा, कांग्रेस सरकार को अपनी गारंटियों से मुकरने और जनता का ध्यान भटकाने के लिए केंद्र पर दोषारोपण करने की आदत अब...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC किरण भड़ाना के पिता की हत्या : राजस्थान में क्रशर विवाद के दौरान हमला, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

राजस्थान के भरतपुर में ग्रामीणों और क्रशर पक्ष के बीच विवाद के बाद हमला; CM सुक्खू ने जताया शोक एएम नाथ। लाहुल-स्पीति/ भरतपुर/शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त (DC) किरण भड़ाना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरी कार, हादसे में तीन युवकों की मौत

एएम नाथ। बैजनाथ : उतराला के सोकडू बिनवा डैम के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। कार में पपरोला और उतराला के...
Translate »
error: Content is protected !!