DC किरण भड़ाना के पिता की हत्या : राजस्थान में क्रशर विवाद के दौरान हमला, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

by

राजस्थान के भरतपुर में ग्रामीणों और क्रशर पक्ष के बीच विवाद के बाद हमला; CM सुक्खू ने जताया शोक

एएम नाथ। लाहुल-स्पीति/ भरतपुर/शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की उपायुक्त (DC) किरण भड़ाना के पिता और राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना (68) की कथित हमले में मौत हो गई। राजस्थान के भरतपुर जिले के वैर थाना क्षेत्र के भौंड़ा गांव में स्टोन क्रशर प्लांट को लेकर चल रहे विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल भड़ाना ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतर सिंह भड़ाना रविवार शाम अपने खनन लीज क्षेत्र और स्टोन क्रशर प्लांट पर पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों और भड़ाना पक्ष के लोगों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कुछ ग्रामीणों ने अतर सिंह भड़ाना और उनके सहयोगी गगन शर्मा पर हमला कर दिया। घायल भड़ाना को पहले वैर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया। बताया गया है कि रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई।

चार साल से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि भौंड़ा गांव में क्रशर प्लांट और खनन लीज को लेकर करीब चार वर्षों से विवाद चल रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले में शामिल लोगों और विवाद के कारणों को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।

2003 में भाजपा के टिकट पर बने थे विधायक

अतर सिंह भड़ाना वर्ष 2003 में भाजपा के टिकट पर बयाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे, जबकि उनका परिवार करीब 30 वर्षों से राजस्थान में रह रहा था। बताया जाता है कि वह भौंड़ा गांव में अपने क्रशर प्लांट के पास बने मकान में रहते थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अतर सिंह भड़ाना के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने DC किरण भड़ाना और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रीकांत शर्मा भाजपा को हिमाचल प्रदेश प्रभारी, संजय टंडन को सह प्रभारी किया नियुक्त

एएम नाथ। शिमला : भाजपा का हिमाचल प्रदेश का श्रीकांत शर्मा को प्रभारी और संजय टंडन सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने “माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का किया शुभारंभ

चंबा,6 सितंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज “माई पैड माई राइट प्रोजेक्ट” का शुभारंभ किया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बचत भवन चंबा में आयोजित प्रोजेक्ट के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि”माई पैड माई राइट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याएं निवारण एवं विकास कार्यों में अधिकारी तथा कर्मचारी अहम – राम कुमार चौधरी

बद्दी में उपमण्डलीय जन शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित बीबीएन, 10 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि समस्याओं के निवारण तथा आम जन तक विकास के लाभ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

7 जनवरी तक विधानसभा अध्यक्ष होंगे चंबा प्रवास पर : विधानसभा अध्यक्ष 1 जनवरी को नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा , 30 दिसंबर :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 1 जनवरी को ककीरा में स्वामी श्री राजेश्वरानन्द भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के दीक्षान्त समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!