केलांग में ICMR रिसर्च सेंटर का शिलान्यास : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र के योगदान को सराहा, कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

by

एएम नाथ। केलांग : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सोमवार को लाहौल-स्पीति के केलांग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के ‘हाई एल्टीट्यूड मेडिसिन एवं पब्लिक हेल्थ रिसर्च केंद्र’ के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद कंगना रनौत और पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

जयराम ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण शोध केंद्र की सौगात के लिए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर अभूतपूर्व सहयोग दे रही है। उन्होंने नड्डा के कार्यकाल की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में चार नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण, रिकॉर्ड समय में बिलासपुर में एम्स (AIIMS) की स्थापना, ऊना में पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर और अब केलांग में यह शोध संस्थान मिलना हिमाचल के लिए बहुत बड़ी सौगात है। यह नया केंद्र उच्च हिमालयी क्षेत्रों की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों पर गहन शोध, बेहतर उपचार तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान दो-दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने में ICMR के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान लाहौल के कठिन वातावरण में सालभर रहने वाले स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर को सुधारने और उनकी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के निवारण में अत्यंत कारगर सिद्ध होगा।
इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने अटल टनल के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा टनल के शुभारंभ के बाद से इस पूरे जनजातीय क्षेत्र का कायाकल्प हो चुका है। इससे लाहौल में पर्यटन गतिविधियों में भारी उछाल आया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अनेक नए अवसर पैदा हुए हैं। राज्य की वर्तमान व्यवस्था पर प्रहार करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल डेवलपमेंट के लिए भेजे जा रहे करोड़ों रुपये के बजट को लाहौल-स्पीति में खर्च न करके अन्यत्र डायवर्ट किया जा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को एकजुट होकर चलना होगा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का समर्थन बनाए रखना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चंबा चौगान में 30 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा चौगान में विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा। जिला एवं सत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संशोधित प्रवास कार्यक्रम जारी

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी से जिला चंबा के प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 फरवरी को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पशु पालकों की आय सुदृढ़ करने के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाएं – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

ऊना – पशु पालन विभाग द्वारा एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु पालक जागरूकता शिविर जिला परिषद हाॅल ऊना में आयोजित किया गया। शिविर में पशु पालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण मंत्री ने ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम्मानित

युवाओं की सकारात्मक सोच से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे : विक्रमादित्य सिंह नरेंद्र भारती। मंडी :  लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला के दो दिवसीय प्रवास...
Translate »
error: Content is protected !!