रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही 2 जनवरी तक

by

एएम नाथ। कुल्लू :  जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए पलचान से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 2 जनवरी 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की है। यह निर्णय संबंधित विभागों के साथ सड़क की स्थिति की समीक्षा तथा एसडीएम मनाली की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार रोहतांग की ओर 4×4 के साथ-साथ 4×2 वाहनों की आवाजाही की अनुमति पूर्णतः मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।
गुलाबा से रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही होगी। वहीं, सभी वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 2:00 बजे से पहले मनाली की ओर लौटना अनिवार्य होगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी आदेशों की अन्य सभी शर्तें एवं नियम यथावत लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग की मुलाकात

चंडीगढ़ : ओलंपिक पदक विजेता और युवा भारतीय पिस्टल निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों नायब सिंह सैनी और भगवंत मान से अलग-अलग मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सरकाघाट चुनाव: दो उम्मीदवारों ने लिया नाम वापस, 25 को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

एएम नाथ। सरकाघाट, 06 मई।  नगर परिषद सरकाघाट के वार्ड सदस्यों के चुनावों के अंतर्गत आज नामांकन वापसी की निर्धारित तिथि पर दो उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए। यह जानकारी देते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनाली अलेउ ने जीती शनैच मेला बठाहड़ की वॉलीबॉल प्रतियोगिता : करीब 20 टीमों ने लिया भाग, प्रधान नोक सिंह ठाकुर ने विजेता व उपविजेता टीमों को किया सम्मानित

गुशैनी/बंजार:- विष्णु नारायण शनैच मेला, बठाहड़–2026 के तहत आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में ग्राम पंचायत मशियार के प्रधान नोक सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया रावमावि कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण : 78 लाख 31 हजार की लागत से बना है विद्यालय का नया भवन

एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 16 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहलड़ी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। 78.31 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन के लोकार्पण...
Translate »
error: Content is protected !!