पंजाबी इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका : 37 साल के सिंगर हरमन सिद्धू की हुई मौत, कैसे हुआ हादसा?

by

चंडीगढ़ : पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। फेमस गायक हरमन सिद्धू का 37 वर्ष की आयु में सड़क हादसे में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना शुक्रवार देर शाम हुई, जब वे मानसा से अपने पैतृक गांव ख्याला लौट रहे थे।

रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी। हादसे के बाद उनका शव मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस इस सड़क दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक रिपोर्ट से संकेत मिल रहे हैं कि या तो तेज रफ्तार या ट्रक की अचानक मूवमेंट हादसे का कारण बनी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

परिवार में कौन?

हरमन सिद्धू के परिवार को उनके निधन की सूचना दे दी गई है। उनके घर में मातम पसरा हुआ है, क्योंकि गायक अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बेटी छोड़ गए हैं। हरमन सिद्धू ने अपने करियर में कई यादगार गाने दिए, लेकिन उन्हें खास पहचान उनके हिट कैसेट ट्रैक “पेपर ते प्यार” से मिली। यह गीत बेहद लोकप्रिय हुआ और हरमन को स्टेज शो के लिए बड़े पैमाने पर पहचान दिलाई। उन्होंने मशहूर पंजाबी गायिका मिस पूजा के साथ भी कई एल्बमों पर काम किया, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग में और इजाफा हुआ। उनके अन्य मशहूर गानों में “कोई चक्कर नई,” “बेबे बापू,” “बब्बर शेर,” और “मुल्तान वर्सेज रूस” शामिल हैं।

साल 2018 में हरमन सिद्धू एक विवाद के चलते सुर्खियों में आए थे, जब उन्हें अपने दोस्तों के साथ नशीले पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान उन्होंने कहा था कि वह पिछले कई महीनों से नशे के शिकार हो गए थे और दिल्ली में एक नाइजीरियाई सप्लायर से ड्रग्स खरीदते थे। हालांकि बाद में वे संगीत में दोबारा लौटे और अपनी नई शुरुआत पर काम कर रहे थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चुनाव ड्यूटी के बहाने स्कूलों से कंप्यूटर टीचरों को बुलाया और एस.डी.एम. कार्यालयों में उनसे क्लर्क का काम गलत बात : डीटीएफ

गढ़शंकर : चुनाव विभाग ने चुनाव ड्यूटी के बहाने शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने के वास्तविक काम से हटा कर एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के काम पर पर लगा दिया। यह शब्द डीटीएफ के...
article-image
पंजाब

गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार : एक पिस्तौल, पांच कारतूस और एक बाइक बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने जबरन वसूली से जुड़े एक मामले को सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में पुलिस ने यूएसए में छिपे आतंकी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गों...
article-image
पंजाब

Stray Dog Menace Forces Children

Dasuya/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 :  Special Report In Krishna Colony of Dasuya, the increasing presence and aggression of stray dogs has become a serious concern for residents, especially children. Fear and anxiety have grown to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

वाहनों पर जातिसूचक बोर्ड लिखने वालों की खैर नहीं : मुख्यमंत्री योगी ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। गुरुवार को चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छोटी-छोटी घटनाएं बड़ी बन...
Translate »
error: Content is protected !!