विजिलेंस ने बटाला के एसडीएम को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार : तलाशी के दौरान 14 लाख नकद बरामद

by

बटाला : एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने नगर निगम कमिश्नर और एसडीएम बटाला विक्रमजीत सिंह पंथे को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात की गई।

आरोपी  के घर की तलाशी के दौरान 50 हजार रुपये के अलावा 13.50 लाख रुपये और कैश बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस स्टेशन विजिलेंस ब्यूरो रेंज अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अमरपाल सिंह, जो बीसीओ कांप्लेक्स बटाला के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने नगर निगम बटाला में सड़कों के पैच वर्क और मरम्मत का कार्य किया था।

इसके लिए उनके दो बिल बने थे, जिनकी राशि क्रमशः 1,87,483 रुपये और 1,85,369 रुपये थी। जब उन्होंने नगर निगम बटाला जाकर कमिश्नर से भुगतान की मांग की, तो उन्हें बताया गया कि पेमेंट के लिए उन्हें बिल की 10 प्रतिशत राशि, यानी 37 हजार रुपये रिश्वत के रूप में देनी होगी।

इसके बाद, शिकायतकर्ता ने एसडीओ रोहित उप्पल से भी संपर्क किया। उन्होंने बटाला में एक लाइट एंड साउंड शो के लिए कैमरा और उससे संबंधित अन्य कार्य भी किया था, जिसका बकाया 1,81,543 रुपये था। इस प्रकार, कुल बकाया राशि लगभग 5,54,395 रुपये हो गई। जब शिकायतकर्ता ने एसडीओ से फिर से संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर के आदेशों का पालन करना होगा।

कमिश्नर से मिलने पर, शिकायतकर्ता ने बकाया राशि के भुगतान के लिए 9 प्रतिशत रिश्वत देने की बात स्वीकार की। हालांकि, शिकायतकर्ता रिश्वत देकर अपना कार्य करवाना नहीं चाहता था। इसलिए, उन्होंने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट गुरदासपुर में जाकर 50 हजार रुपये रिश्वत के रूप में पेश किए और अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद, आरोपित कमिश्नर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

विजिलेंस के डीएसपी गुरदासपुर शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
article-image
पंजाब

रहस्यमई स्थिति में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद 

गढ़शंकर, 17 जून : आज सुबह गांव इब्राहिमुपर नहर के पास से गाड़ियों में से एक अज्ञात व्यक्ति का रहस्यमयी स्थिति मे शव बरामद हुआ। शव संबंधी सूचना गांव इब्राहिमपुर के सरपंच बलदीप सिंह...
article-image
पंजाब

शिवसेना पंजाब ने सड़क पर ओवरलोड बजरी, रेत व पत्थर के टिप्परों की यातायात को लेकर एसएसपी के नाम एसपी को ज्ञापन सौंपा।

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस के आदेशानुसार होशियारपुर जिले में प्रातः छह बजे से रात नौ बजे तक ओवरलोड ट्रकों व टिप्परों की आवाजाही पर रोक रहेगी। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना की जा रही...
article-image
पंजाब

मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने के लिए सीएम मान ने जारी किए 68.98 करोड़ रुपये

चंडीगढ़ः मेडिकल कॉलेजों में लोगों को मानक उपचार एवं मेडिकल टेस्ट की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के प्रमुख मेडिकल कॉलेजों का काया-कल्प करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!