पंजाबी माह के समाप्ति समारोह में खेड़ा कलमोट स्कूल में लगाई पुस्तक प्रदर्शनी

by

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी समार्ट स्कूल खेड़ा कलमोट में पंजाबी माह की समाप्ति समारोह के दौरान पुस्तक प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में समुह विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान जसवीर बेगमपुरी ने कहा कि किताबें उनकी जिंदगी का अहम अंग हैं तथा यह हमें जिंदगी की हकीकतों से दो-चार होना सिखाती हैं तथा उचाईयों की ओर लेकर जाती हैं, पुस्तक से सांझ रखने वाला कभी अकेला महसूस नहीं करता। उन्होंने विद्यार्थियों को अलग-अलग किताबों के हवाले देकर प्रेरित किया। स्कूल इंचार्ज प्रेम धीमान द्वारा जसवीर बेगमपुरी का धन्यवाद करते हुए समुह विद्यार्थियों को पंजाबी मां-बोली से जुड़ने का संदेश दिया। मौके पर लेक्चरर सुदेश कुमारी, पलविंदर सिंह, अमरीक सिंह, अरविंद शर्मा, गुरविंदर सिंह, मीतक शर्मा, कुलदीप राणा, निक्कू नंगल, प्रिंका, मोनिका रानी, मनीशा रानी, बलविंदर कौर आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कायाकल्प सर्टिफिकेट ऑफ अवार्ड में होशियारपुर जिले के बेहतरीन प्रदर्शन पर डिप्टी कमिश्नर ने एसएमओज को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों तक और बेहतरीन ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किया प्रेरित डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों को समीक्षा की चुने गए...
article-image
पंजाब

जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये मौतें नहीं, कत्ल है …हत्यारों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : सीएम मान ….पीड़ित परिवारों को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान

मजीठा :  पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जहरीली शराब से 17 लोगों की मौत हो गई। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है। मुख्यमंत्री भगवत सिंह...
article-image
पंजाब

पंजाब शिक्षा क्रांति : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने 27 लाख रुपए की लागत से स्कूलों में हुए विकास कार्यों का किए उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों...
Translate »
error: Content is protected !!