पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका : कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी भाजपा में शामिल

by

नई दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी में पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्वनी सेखड़ी शामिल हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने रविवार दोपहर दिल्ली में मुलाकात की। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और जयवीर शेरगिल सहित एक दर्जन नेता पहले ही भाजपा में शामिल चुके है।
वर्तमान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राजा वड़िंग के कामकाज से अश्वनी सेखड़ी नाखुश थे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सेखड़ी पीपीसीसी अध्यक्ष राजा वड़िंग के कामकाज से असंतुष्ट थे और उनके द्वारा लगातार खुद को नजरअंदाज किया जा रहा था । पंजाब कांग्रेस हालांकि लाख दावे कर ले प्रदेश में अपनी मजबूती को लेकर लेकिन उनकी पार्टी में तो ऐसा लग रहा है कि बीजेपी में जाने की होड़ लगी हुई है. कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके है. ऐसे में कांग्रेस पंजाब में अपनी सियासी जमीन खोती नजर आ रही है। अश्वनी सेखड़ी ने कहा कि पूरा देश तरक्की कर रहा है, तो पंजाब या ये बार्डर एरिया के 6 जिले क्यों पीछे रहें। भाजपा से यही मांग की है कि बार्डर एरिया के जिलों की तरक्की के लिए पैकेज जारी करे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कम्युनिटी सेंटर का सांसद मनीष तिवारी ने गांव मलकपुर में किया उद्घाटन

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र में लगातार करवाए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में गांव मलकपुर में नए बने कम्युनिटी सेंटर का...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस मनाया

गढ़शंकर, 26 दिसम्बर:  सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत में श्री दिलदार सिंह मुख्याध्यापक और श्रीमती परविंदर कौर के नेतृत्व में छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए “वीर बाल दिवस” ​​मनाया गया। इसमें...
article-image
पंजाब

विभिन्न संगठनों ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले को किया याद

गढ़शंकर, 4 जनवरी : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की इकाई गढ़शंकर की देखरेख में मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स ने संयुक्त रूप से भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले तथा...
article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता के घर पर फायरिंग:रात को विदेशी नंबर से कॉल आई, जान से मारने की धमकी

गुरदासपुर : बुधवार रात को शहर के वार्ड 25 में रहने वाले कांग्रेस के हलका यूथ प्रधान नकुल महाजन के घर के बाहर स्कूटी पर आए 2 अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। हालांकि, घटना...
Translate »
error: Content is protected !!