पंजाब कांग्रेस में घमासान तेज…पूर्व सीएम चन्नी ने बैठक में किया शक्ति प्रदर्शन

by

चंडीगढ़, 06 जुलाई । पंजाब कांग्रेस में चल रहा घमासान लगातार तेज हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में बागी नेताओं ने सोमवार को बैठक की चन्नी गुट के नेताओं ने सोमवार को पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल से मुलाकात को लेकर भी दूरी बना ली है।चन्नी गुट अब केवल राहुल गांधी से बातचीत करेगा।

उधर कुछ दिन पहले अमित शाह से मिलकर लौटे गुरदासपुर से कांग्रेस के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के हक में उतर आए। मोहाली में उन्होंने नेताओं के साथ मीटिंग की, जिसमें जालंधर कैंट के विधायक प्रगट सिंह व नए वर्किंग प्रधान संगत सिंह गिलजियां भी पहली बार चन्नी के साथ नजर आए। रंधावा और चन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर इनके फोटो व वीडियो जारी किए हैं। इनमें चन्नी के साथ सांसद रंधावा, विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक प्रगट सिंह, विधायक तृप्त राजिदंर सिंह बाजवा, संगत सिंह गिलजियां, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों समेत अन्य नेता नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ लिखा है कि ‘यूनिटी इज स्ट्रेंथ’ लिखा है। इस फोटो में पार्टी के पंजाब प्रधान राजा वडि़ंग नहीं है।

दूसरी तरफ चन्नी गुट की बैठक की फोटो कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पंजाब कांग्रेस के अधिकारिक हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब कांग्रेस प्रचार समिति के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी तथा कोर कमेटी चेयरमैन सुखजिंद्र सिंह रंधावा ने अपनी टीम के साथ अहम बैठक करके रणनीति पर मंथन किया है। चन्नी व रंधावा गुट की बैठक को कांग्रेस की बैठक बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस में नया विवाद पैदा हो गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कांग्रेस नेता के बेटे पर तलवार से हमला….अस्पताल में ऑपरेशन के बाद 100 से अधिक टांके : लुधियाना में हॉर्न बजाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप

पीड़ित के दोनों हाथ गंभीर रूप से घायल,  पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। लुधियाना : शहर के मोहल्ला रणजीत सिंह पार्क में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप...
article-image
पंजाब

बेअदबी कानून पर 6 अप्रैल को अमृतसर में पंथक बैठक : एसजीपीसी ने जत्थेबंदियों को साझी राय बनाने के लिए बुलाया

अमृतसर : सिख धर्म से जुड़े सबसे संवेदनशील मुद्दों में शामिल श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जा रहे कानून पर विचार करने हेतु छह अप्रैल को...
article-image
पंजाब

बाइक दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद

माहिलपुर(होशियारपुर)- माहिलपुर थाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कोटफातुही में बाइक सवार दो युवकों से 40 ग्राम हेरोइननुमा पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार कोटफातुही चौकी इंचार्ज...
Translate »
error: Content is protected !!