पंजाब का माहौल बिगाडऩे की साजिशें : डीजीपी वीके भंवरा ने मांगी केंद्र से नीम सैन्य बलों की 10 कंपनियां

by
चंडीगढ़ :  पंजाब में हाल ही में हुई घटनाओं करके प्रदेश में अमन कानून की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सरकार तथा पुलिस भी चिंतित हो गई है। पाकिस्तान द्वारा पंजाब का माहौल बिगाडऩे की साजिशें लगातार की जा रही हैं। मोहाली में खुफिया हैडक्वार्टर पर हुए राकेट हमले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ आए दिन पाकिस्तान की तरफ से आ रहे ड्रोन इस असुरक्षा की भावना को बढ़ा रहे हैं। हाल ही में पटियाला में हुई हिंसा के बाद भी सरकार पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पंजाब में अमन-कानून की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से मदद मांगी जा रही है। पंजाब के डीजीपी ने केंद्रीय मंत्रालय को पंजाब में अमन कानून की स्थिति से निपटने में मदद करने के लिए पत्र लिखा है। इसके अलावा पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नीम सैन्य बलों की 10 कंपनियों की मांग की गई है।
बता दें कि डीजीपी वीके भंवरा ने बताया था कि मोहाली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी लखवीर सिंह लंडा गैंगस्टर था। वह साल 2007 में कनाडा चला गया था। वह हरविन्द्र सिंह रिंदा के संपर्क में है। बब्बर खालसा तथा रिंदा ने मिल कर इस घटना को आईएसआई की मदद से अंजाम दिया था।
दूसरी तरफ हाल ही में करनाल में चार आतंकवादी विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किए गए थे। यह चारो पंजाब के रहने वाले थे। यह लोग भी पाकिस्तान में बैठे रिंदा द्वारा भेजे गए हथियार सप्लाई करने जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पंजाब में हथियारों की तस्करी के लिए ड्रोन सैंटर भी बनाया गया है। हाल ही में हुई पटियाला हिंसा को भी पंजाब का माहौल बिगाडऩे की नजर से देखा जा रहा है। जिस करके पंजाब की सुरक्षा को लेकर सरकार चौकन्ना हो गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

एएम नाथ। शिमला : आईएएस अधिकारी एवं सचिव सहकारिता सी पालरासू ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर उनके ऑफिस में आकर दुर्व्यवहार करने और जान...
article-image
पंजाब

सीपीएम नेता कामरेड रघुनाथ की पहली बरसी पर श्रद्धासुमन भेंट किए

गढ़शंकर। सीपीएम के पंजाब के सचिवालय सदस्य व सीटू के राष्ट्रीय महासचिव रहे कामरेड रघूनाथ सिंह की पहली बरसी आज उनके पैतृक गांव बीनेवाल में कामरेड़ दर्शन सिंह मट्टू की अध्यक्षता में मनाई गई।...
article-image
पंजाब

पंचायती राज पैंशनर्स ने डायरैक्टर कार्यालय मोहाली के समक्ष लगाया धरना

गढ़शंकर : पंचायती राज पैंशनर्स की लंबे समय से लटकती आ रही मांगों की पूर्ति करवाने हेतु पैंशनर्स संगठनों की संयुक्त कमेटी की अगुवाई में पंचायती राज पैंशनर्स द्वारा डायरैक्टर ग्रामीण विकास व पंचायत...
article-image
पंजाब

1 से 3 फरवरी तक होशियारपुर में करवाई जाएगी 31वीं स्टेट चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस : पंजाब के अलग-अलग जिलों से 400 से अधिक विद्यार्थी व अध्यापक लेंगे भाग

 ए.डी.सी व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नालाजी के *संयुक्त डायरेक्टर* ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी होशियारपुर, 31 जनवरी: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा व पंजाब स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड...
Translate »
error: Content is protected !!