स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाले जिला स्तरीय समागम का खाका तैयार

by

अतिरिक्ति डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार व अमित महाजन की ओर से संबंधित अधिकारियों को जरुरी तैयारियों के निर्देश
होशियारपुर :
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में होने वाले जिला स्तरीय समागम के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से आज समूचे प्रोग्राम का खाका तैयार किया गया। इस दौरान अधिकारियों की जिम्मेदारी सौंप कर उन्हें गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए गए। ।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री संदीप कुमार व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन की ओर से संयुक्त तौर पर जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में संबंधित अधिकारियों से विस्तारित बैठक कर जरुरी तैयारियों के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस लाइन ग्राउंड में किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रबंधों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड, बैरीकेंडिंग, उचित पार्किंग व्यवस्था, पीने वाले पानी की व्यवस्था, बुनियादी सहायता केंद्र, स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जरुरी प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार व अमित महाजन ने बताया कि मुख्यातिथि की ओर से सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समागम के दौरान अलग- अलग क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियों प्राप्त करने वालों को मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को विशेष तौर पर सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पी.टी. शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार करवाए जाएंगे।
इस मौके पर एस.पी. श्री परमजीत सिंह, एस.डी.एम शिव राज सिंह बल, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्री नरिंदर सिंह, जिला विकास व पंचायत अधिकारी श्री नीरज कुमार, जिला लोक संपर्क अधिकारी श्री हाकम थापर, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग श्री प्रीत कोहली, जिला समाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री मुकेश गौतम के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया: नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 4 जुलाई :  हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की जनरल कॉन्फ्रेंस हॉर्टिकल्चर कार्यालय, सेक्टर-23, चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस सम्मेलन में लगभग 350 कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब

केंद्र व राज्य सरकार को युवाओं को रोजगार देने का प्रबंध करें : वरिंद्र ठाकुर

गढ़शंकर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, पंजाब के बरिष्ठ उपाध्यक्ष वरिंद्र ठाकुर ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा किसानों व मजदूरों के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और करती रहेगी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय...
article-image
पंजाब

शिवांश कोछड़ को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गढ़शंकर : शिवांश कोछड़ को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं और शिवांश कोछड़ के पिता सौरव कोछड़ व माता रिया कोछड़ को वधाई। Share     
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को श्री आनंदपुर साहिब में मिलाया गया तो होगा विरोध : निमिषा मेहता

श्री आनंदपुर साहिब ज़िला ज़रूर बनना चाहिए, लेकिन गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र को उसमें नहीं मिलाया जाना चाहिए गढ़शंकर :  पंजाब सरकार द्वारा नए घोषित किए जाने वाले ज़िले श्री आनंदपुर साहिब के मुद्दे पर,...
Translate »
error: Content is protected !!