पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा 6वें दिन भी रहा फ्री : 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर चुके

by

लुधियाना: पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल पिछले 5 दिनों से बंद है। आज 6वें दिन भी किसान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। 1.75 लाख से ज्यादा वाहन बिना टोल टैक्स दिए गुजर चुके हैं। एनएचएआई को करीब 5 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

प्रदर्शनकारी किसानों के आगे एनएचएआई बेबस नजर आ रही है। कोई भी अधिकारी किसानों से बात करने नहीं पहुंच रहा है। टोल टैक्स पर काम करने वाले कर्मचारी बिना काम के बिल्कुल फ्री हैं।

टोल से गुजरने वाले वाहन चालक प्रदर्शनकारी किसानों का धन्यवाद कर रहे हैं। किसान अपनी मांग पर अड़े हैं कि टोल 150 रुपए प्रति वाहन होना चाहिए, लेकिन एनएचएआई के अधिकारी किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

इसके चलते लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। आज भी आसपास के इलाकों से कई ग्रामीण किसानों के साथ जुड़ने लगे हैं। प्रदर्शन में लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

किसान हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि आज संघर्ष 6वें दिन में पहुंच गया है। सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। लोगों की लूट को रोकने के लिए किसान हर मुश्किल का सामना करने को तैयार हैं। अगर सरकार सोचती है कि किसान एक हफ्ते या कुछ दिनों में खुद ही धरना खत्म कर देंगे तो यह सरकार की भूल है।

सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान डरने वाले नहीं हैं। दिलबाग ने कहा कि गर्मी में अपने खेतों में हल चलाने वाले किसान लोगों की लूट को रोकने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। पुलिस के जवान और सुरक्षा एजेंसियां ​​उन्हें हर रोज समझाने की कोशिश करती हैं, लेकिन किसान अब किसी की बात सुनने वाले नहीं हैं। विरोध प्रदर्शनों का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। एक साल में तीन बार रेट बढ़ाना उचित नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Two Youths

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.10 : In line with Punjab government’s directives to crack down on anti-social elements and drug traffickers, a special campaign is underway. Under the guidance of Senior Superintendent of Police Sandeep Kumar Malik...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

बिक्रम मजीठिया ने किया सुखबीर बादल पर हमले के दूसरे साथी का भी किया खुलासा : कहा- आपराधिक रिकॉर्ड वाला है आतंकवादी

अमृतसर :  मजीठिया ने कहा की मोटा भी आपराधिक रिकॉर्ड वाला ज्ञात आतंकवादी है।  मजीठिया ने कहा कि अब हमने चौड़ा के दोनों साथियों की पहचान कर ली जो तीन दिसबंर को श्री दरबार...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने मोहाली विधानसभा में बांटे 15 लाख रुपए की ग्रांट के चैक

विकास खोखले दावों से नहीं होता, जमीनी स्तर पर दिखना भी चाहिए मोहाली, 29 अक्तूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विकास हेतु लगातार अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने चिट्टे के सौदागर को अमृतसर से धर दबोचा

एएम नाथ। धर्मशाला, 13 फ़रवरी । पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए चिट्टे के किंगपिन को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!