खस्ताहाल आर्थिक स्थिति वाला पाकिस्तान अवैध ड्रग व्यापार के सहारे जी रहा , पंजाब में नशे की तस्करी के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई का हाथ : डीजीपी गौरव यादव

by

चंडीगढ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कथित तौर पर नशे के सौदागरों से मिलीभगत के कारण लगभग 10,000 पुलिस कर्मियों के तबादले की घोषणा के दो दिन बाद, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस कर्मियों का जोरदार बचाव किया।  उन्होंने तबादलों को प्रशासनिक कार्यवाही बताया। उन्होंने कहा, ‘इस फेरबदल में कोई भी व्यक्ति ड्रग से जुड़े मामलों में शामिल नहीं है। ये तबादले 2020 में बनाई गई राज्य नीति का हिस्सा थे, जिसके तहत एक निश्चित अवधि में तबादले आवश्यक हैं।’
ट्रिब्यून के साथ एक विशेष बातचीत में डीजीपी यादव ने नशे की तस्करी के कई पहलुओं पर बात की। उन्होंने कहा, ‘पंजाब में नशे की तस्करी के पीछे पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का हाथ है। भारत में नार्को-आतंकवाद के पीछे यह मुख्य भूमिका में है।’ डीजीपी ने कहा कि खस्ताहाल आर्थिक स्थिति वाला पाकिस्तान अवैध ड्रग व्यापार के सहारे जी रहा है। उन्होंने कहा, ‘वर्ष 2019 से अब तक सीमा पार से 906 ड्रोन भेजे जा चुके हैं। इस साल भी अब तक पंजाब पुलिस ने बीएसएफ के साथ मिलकर 247 ड्रोन में से 101 को मार गिराया।’ दशकों से राज्य में यह खतरा एक बार फिर सामने आया है, जब इस महीने कथित तौर पर ड्रग ओवरडोज के कारण 14 लोगों की मौत हो गई।

डीजीपी ने जोर देकर कहा कि ड्रग तस्करों के साथ मिलीभगत के प्रति उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति है। बर्खास्त और ड्रग के मामले में लिप्त पुलिसकर्मी राजजीत सिंह को एक साल से अधिक समय से गिरफ्तार करने में पुलिस की विफलता पर, डीजीपी ने कहा, ‘ड्रग्स के खिलाफ विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के एडीजीपी नीलाभ किशोर इस पर काम कर रहे हैं।’ यह दावा करते हुए कि ड्रग्स के खिलाफ एक बहुआयामी रणनीति का खाका तैयार किया जा रहा है, डीजीपी ने जोर देकर कहा कि पंजाब पुलिस अकेले ड्रग तस्करी से नहीं लड़ सकती। राज्य की अन्य एजेंसियों के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी इसमें योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि 2017 से ड्रग की बरामदगी में 560 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, ‘हमने 2017 में 170 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। पिछले साल यह जब्ती 1,350 किलोग्राम थी। इस साल, लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।’

आतंकवाद से निपटी है बहादुर पंजाब पुलिस :   पंजाब पुलिस के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक बहादुर पुलिस बल है जिसने आतंकवाद से लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि कुछ मुलाजिम ‘काले भेड़’ भी होते हैं। हमने उन पर सख्त कार्रवाई की है। बर्खास्त तक किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी योजनाओं का लोगों तक जमीनी स्तर पर पहुंचाया जाए लाभः सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल

‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा जिले में 279 मरीजों के 1371 डायलसिस सैशन करवाए गए निःशुल्क होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : सांसद डा. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि...
article-image
पंजाब

चीफ जस्टिस शील नागू की ओर से वर्चुअल मोड के माध्यम से नए ज्यूडिशियल कोर्ट काम्प्लेक्स मुकेरियां का उद्घाटन – लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स

लगभग 15 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से तैयार हुआ अत्याधुनिक दो मंजिला आलीशान कॉम्प्लेक्स मुकेरियां/होशियारपुर, 31 अगस्त :  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की माननीय चीफ जस्टिस शील नागू द्वारा आज वर्चुअल मोड के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस और करुणा की ताकत का उदाहरण , जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के महत्व पर जोर देता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नौवें सिख गुरु तेग बहादुर को उनके प्रकाश पर्व पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करता है,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी की घटना का आरोपी गिरफ्तार : डॉ. मुकेश कुमार एसपी (डी)

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पुलिस थाना माहिलपुर में प्रैस वार्ता के दौरान एसपी (डी) डॉ. मुकेश कुमार ने पिछले दिनों जिला होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप...
Translate »
error: Content is protected !!