दुकानदारों में दहशत डाल कर दुकानें बंद ना करवाई जाए : मट्टू

by

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष चल रहे धरने में आज किसानों के साथ आज दुकानदार भी शामिल हुए जिनकी अगुआई कैप्टन करनैल सिंह ने की। जिसे कुल हिंद किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष कामरेड दर्शन सिंह मट्टू व सचिव गुरनेक सिंह भज्जल, हरभजन सिंह अटवाल, जनवादी स्त्री सभा की नेत्री बीबी सुभाष मट्टू ने सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर दुकानदारों को दुकानें खोलने की अपील की और पंजाब सरकार से मांग की कि दुकानें खोली जाए, दुकानदारों में दहशत डाल कर दुकानें बंद ना करवाई जाए। दुकानदारों को अपने परिवारों के पालन पोषण करना है, बिजली के बिल, किराया, कर्मचारियों का वेतन, सीव्रेज के बिल आदि देने पड़ते है। बिमारियों के ईलाज के लिए पैसे की जरूरत पड़ती है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से वचाने के लिए तकनीत का सहारा लिया जाए और सभी के मुफत वैकसीन लगवाई जाए। इस दौरान गोल्डी गवाई, जोगिंद्र राम, राम लुभाया, जगदीश सिंह, हरभजन सिंह गुलपुर, रविंद्र नीटा, अवतार सिंह देनोवाल, इंद्रजीत टुटोमजारा, सुरजीत सिंह कुल्लेवाल, जसवीर सिंह साधड़ा, कशमीर सिंह भज्जल आदि मौजूद थे।
फोटो : रिलांयस मोल के समक्ष प्रर्दशन करते किसान व दुकारनदार।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विजिलेंस अधिकारी बन SDO और JE को किया अगवा : 7 लाख से अधिक वसूले; दो गिरफ्तार

मुल्लांपुर दाखा :  पुलिस ने नकली विजिलेंस अधिकारी बन पावरकाम के एसडीओ और जेई को अगवा कर लाखों रुपये की वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों...
article-image
पंजाब , समाचार

रोजगार के बेहतर अवसर ही नशे पर लगा सकते हैं लगाम — बच्चों को सही रास्त दिखाने में अभिभावकों व अध्यापकों की जिम्मेदारी सबसे अहम : राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

प्रदेश में नशे के खिलाफ जन लहर बननी हुई शुरुः राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया होशियारपुर, 8 जूनः डी.ए.वी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, होशियारपुर में आज एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद...
article-image
पंजाब

रविंदर दलवी ने बसपा संस्थापक बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से की मुलाकात

बुंगा साहिब : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी रविंदर दलवी ने बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम की पारिवारिक सदस्यों बहन स्वर्ण कौर और भतीजे...
Translate »
error: Content is protected !!