पंजाब की ‘आप’ और केंद्र की भाजपा सरकार का गुरु रविदास विरोधी चेहरा बेनकाब : करीमपुरी

by

650वां प्रकाश पर्व ‘बेगमपुरा राज’ स्थापित कर मनाएंगे : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी 

गढ़शंकर ।  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि साहिब श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व उनकी सोच पर आधारित ‘बेगमपुरा राज’ स्थापित कर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में वर्ष 2027 के दौरान हर प्रकार की गुलामी और असमानता को समाप्त कर बसपा की सरकार बनाना पार्टी का लक्ष्य है।

डॉ. करीमपुरी आज अपने साथियों सहित श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त पवित्र धरती चरणछोह गंगा अमृतकुंड, सचखंड श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने केंद्र की भाजपा और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों सरकारें आदि धर्मी समाज के वोट हासिल करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को मानने वाले लोग अब इनकी चालों से भली-भांति परिचित हो चुके हैं और पंजाब का दलित वर्ग अब किसी भी झांसे में नहीं आएगा।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त धरती पर 650वां प्रकाश पर्व मनाने के ऐलान को भी लोगों को प्रभावित करने का प्रयास बताया। उन्होंने सवाल किया कि सरकार ने संगत की सुविधाओं के लिए इस पवित्र स्थल पर क्या विशेष कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि यहां अधिकांश प्रबंध संगतों के सहयोग से किए जा रहे हैं।

डॉ. करीमपुरी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार भी दलित वोट बैंक को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन दलित समाज अब जागरूक हो चुका है और किसी के बहकावे में नहीं आएगा।

उन्होंने बताया कि साहिब श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष अभियान के तहत बसपा द्वारा दिल्ली से लेकर पंजाब के कोने-कोने तक ‘पराधीनता का अंत और बेगमपुरा का संकल्प’ संदेश को लेकर गुरु रविदास नामलेवा संगतों के बीच जागरूकता और लामबंदी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि बसपा गुरु साहिब की सोच पर आधारित समानता वाले समाज की स्थापना के लिए कार्य कर रही है। पार्टी गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित कर संगतों को एकजुट करेगी और जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा।

विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए डॉ. करीमपुरी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास गुरु घर को ढहाए जाने की घटना तथा विरोध प्रदर्शन कर रही संगतों के खिलाफ की गई कार्रवाई भाजपा के दोहरे चरित्र को उजागर करती है।

इसी प्रकार उन्होंने पंजाब सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जालंधर जिले के गांव धलेता में गुरु रविदास गुरु घर को ढहाने और संगतों के साथ कथित रूप से की गई कार्रवाई ‘आप’ सरकार की गुरु रविदास जी के प्रति मानसिकता को दर्शाती है।

उन्होंने दोहराया कि बहुजन समाज पार्टी गुरु साहिब के सम्मान की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की सोच पर आधारित ‘बेगमपुरा’ समाज की स्थापना के लिए पार्टी संगतों को एकजुट करेगी।

इस अवसर पर गुरु घर की कमेटी के प्रधान संत सुरिंदर दास और स्वागत कमेटी के प्रमुख जगदीश कुमार द्वारा डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी और उनके साथियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बलविंदर बिट्टा लुधियाना, पंजाब के जनरल सेक्रेटरी, संत दयाल चंद बंगा, प्रेस सेक्रेटरी गुरबख्श सिंह महे, टिंकू अडौन सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

फोटो कैप्शन:
श्री खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी को सम्मानित करते हुए गुरु घर कमेटी के प्रधान संत सुरिंदर दास, स्वागत कमेटी के प्रमुख जगदीश कुमार व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप नेता ने प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर किया थे हत्यारे हायर :

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के नेता दुरण प्रेमिका के लिए अपनी  पत्नी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे को हायर किया था। यह  खुलासा आप लुधियाना पुलिस ने किया। लुधियाना पुलिस ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांव ढाडा कलां व ढाडा खुर्द में आज हाई लेवल ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य का करेगें शुभांरंभ

गढ़शंकर: सांसद मनीष तिवारी गयारह जून को ढाडा कलां व ढाडा खुर्द की लिंक सडक़ को क्रास करते चोअ पर बनने बाले हाई लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का शुभांरंभ करेगें। इसके ईलावा साढ़े...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजा-रानियों को हार का स्वाद चखा चुका है मंडी संसदीय क्षेत्र :  वीरभद्र-महेश्वर-प्रतिभा-सुखराम व जयराम भी हार चुके हैं चुनाव

राजनीति के चाणक्य रहे स्व. पंडित सुखराम भी नहीं समझ सके लोगों की नब्ज एएम नाथ। शिमला :  मंडी संसदीय क्षेत्र न सिर्फ आधे हिमाचल प्रदेश में फैला हुआ चुनाव क्षेत्र है। इस क्षेत्र...
article-image
पंजाब

प्राचीन और ऐतिहासिक मेले ‘छिंझ छराहां दी’ को दिया पंजाब सरकार ने विरासती दर्जा : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई

गढ़शंकर : 3 जून : पंजाब सरकार पंजाब की समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों को सौंपने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत गढ़शंकर विधान सभा के नीम पहाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!