देश की सबसे महंगी शादी: खर्च हुए 500 करोड़ : सिर से पैर तक 90 करोड़ के गहने, नेकलेस पहना था 25 करोड़ का

by

देश और दुनिया में लोग शादी पर जमकर पैसा खर्च करते हैं।।भारत में तो शादी-ब्याह रीति-रिवाजों के साथ होने वाला एक ग्रांड इवेंट है। देश में एक से बढ़कर एक शादियां हुईं, जिनकी मिसालें दी जाती हैं।  लेकिन, कुछ साल पहले हुई एक शादी ने फिर से सुर्खियां बटोरी, क्योंकि यह भारत की सबसे महंगी शादी कहलाई। इस विवाह समारोह पर खर्च होने वाली रकम एक पल के लिए आपको हैरान कर देगी। क्योंकि इतने रुपयों से हजारों लोगों की गरीबी में मिट सकती है।

खास बात है कि इस रॉयल वेडिंग पर 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। इस विवाह समारोह के लिए एक खास सेट तैयार कराया गया था। आइये आपको बताते हैं आखिर भारत की सबसे महंगी शादी कहां हुई और किसने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया। बारातियों के स्वागत सत्कार से लेकर दुल्हन के गहने और कपड़ों पर कितना पैसा खर्च हुआ?

मंत्री जी ने खूब पैसा खर्च किया :  देश की सबसे महंगी शादी कर्नाटक में हुई। यहां पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी के विवाह पर 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। जर्नादन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की शादी 6 नवंबर 2016 को हैदराबाद के बिजनेसमैन विक्रम देव रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी से हुई थी।यह रॉयल वेडिंग फंक्शन 5 दिनों तक चला था और इसमें देश-विदेश से 50,000 मेहमान आए थे।

बेटी की शादी में जनार्दन रेड्डी ने ऐसे इंतजाम किए कि मानो जन्नत जमीन पर उतार दी। इस विवाह समारोह में उन्होंने खूब शान-ओ-शौकत दिखाई।।मेहमानों के ठहरने के लिए फाइव और थ्री स्टार होटलों में 1500 कमरे बुक कराए गए थे। इतना ही नहीं मेहमानों को एयरपोर्ट या रेलवे स्‍टेशनों से विवाह स्थल तक लाने के लिए 15 हेलीकॉप्‍टर 2000 प्राइवेट टैक्सी तैनात की गई थीं।

दुल्हन की गहनों पर 90 करोड़ खर्च  :   इस महंगी शादी में सबसे ज्यादा सुर्खियां दुल्हन की साड़ी ने बटोरी। क्योंकि, ब्राह्मणी रेड्डी लाल रंग की कांजीवरम साड़ी पहनी थी जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये बताई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साड़ी पर सोने के तारों से वर्क किया गया था।  वहीं, ब्राह्मणी ने जो नेकलेस पहना था उसकी कीमत 25 करोड़ बताई गई। सिर से लेकर पैर तक ब्राह्मणी ने जो ब्राइडल ज्वैलरी पहनी थी उसकी कीमत 90 करोड़ रुपये थी। इतना ही नहीं दुल्हन के मेकअप पर भी 30 लाख से ज्यादा रुपये खर्च हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मासूमों पर पाकिस्तान की नजर, 15 साल का किशोर बन गया ISI का जासूस, पंजाब से गिरफ्तार

 पठानकोट : पुलिस ने एक 15 साल के बच्चे को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान के आईएसआई हैंडलरों (ISI handlers) को भारत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भेजता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस देश को गुमराह करना बंद करे : जयराम ठाकुर

विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन’ से आएगा क्रांतिकारी बदलाव बोले, पहले की तरह 90:10 अनुपात की तर्ज पर मिलेगा हिमाचल को लाभ, कार्यदिवस बढ़ाने से भी पहाड़ी राज्य को मिला फायदा एएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन तकनीक से खेतों में कीटनाशक व खाद का कर सकेंगे छिड़काव : 10 लीटर क्षमता वाले ड्रोन की कीमत 6 से 10 लाख

मंडी। जिले में किसान और बागवान अब ड्रोन तकनीक से खेतों और बगीचों में कीटनाशक और खाद का छिड़काव कर सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर ने धनोटू विकास खंड के पलोहटा गांव में लगभग...
Translate »
error: Content is protected !!