भाजपा के सिर्फ 2 विधायक, एक ही स्कूटर पर बैठकर जा सकते हैं विधानसभा – मुख्यमंत्री मान ने कसा तंज

by

पणजी  :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  ने शुक्रवार को आयोजित जनसभा में विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। इसलिए पंजाब में बीजेपी के सिर्फ दो ही विधायक हैं।  चाहें तो वे एक ही स्कूटर पर बैठकर विधानसभा जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री  मान ने कहा कि पंजाब में 180 लाख मीट्रिक टन  धान की पैदावार होती है। जिसमें से 95 प्रतिशत देश के लिए होता है। उन्होंने कहा कि हमारे पंजाब की धरती बेहद उपजाऊ है। यहां हर बीच पनप जाएगा, सिर्फ नफरत का बीज यहां पनप नहीं सकता।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इसीलिए BJP के पंजाब में सिर्फ 2 ही विधायक हैं, चाहें तो एक ही स्कूटर पर बैठकर विधानसभा जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है, वहीं आम आदमी पार्टी अस्पताल, स्कूल बिजली और पानी की राजनीति करती है।

‘देश के लिए ईमानदारी से काम करना बंद नहीं करेंगे’ :  मुख्यमंत्री  मान ने कहा कि उन्हें जो करना है करें, लेकिन हम देश के लिए ईमानदारी से काम करना बंद नहीं करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में जीते 8 कांस्य व 1 चांदी का मेडल : गतका एसोसिएशन जिला होशियारपुर के महासचिव तथा गतका कोच बलराज के नेतृत्व में बिहार की टीम ने चमकाया नाम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गत दिनों खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार में करवाई गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए गतका प्रमोटर सच नाम सिंह ने बताया कि इसमें गतका एसोसिएशन के जिला प्रधान विजय...
article-image
पंजाब , समाचार

केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की बदौलत देशभर में करोड़ों लोग हुए बेरोजगारः सांसद मनीष तिवारी

जालंधर, 14 सितंबर- श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने आज कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देशभर में करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं जबकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!