आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

by
एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33 महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर में ही अपना उद्यम शुरू कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अगर बैंक से ऋण की आवश्यकता होगी तो उसमें भी आरसेटी उनकी मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं घर में अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ छोटे-छोटे उद्यम भी चलाकर अपने परिवार की आर्थिकी सुदृढ़ कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें आगे आना चाहिए।
इस अवसर पर शिविर के मूल्यांकनकर्ता रविंद्र शर्मा और मुकेश कुमार, आरसेटी के फैकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम में आंशिक बदलाव : कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

एएम नाथ। चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 फरवरी से भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उफनते नाले में बहा शख्स : 9 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। IMD की ओर से हिमाचल के नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी देर रात एम्स पहुंचे : मरीजों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं… कहा- केंद्र और दिल्ली सरकार दोनों नाकाम’

नई दिल्ली, 17 जनवरी :  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देर रात इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों से मिलने के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10...
Translate »
error: Content is protected !!