पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

by

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरा आरोपी हरप्रीत सिंह अभी फरार चल रहा है। दोनों आरोपी पंजाब के बठिंडा के रहने वाले है। मृतक युवती भी पंजाब के मुक्तसर की रहने वाली थी। वहीं पुलिस आज आकाशदीप से पूछताछ कर युवती की मौत के राज जानेगी। फरार आरोपी हरप्रीत सिंह कनाडा में रहता है। उसकी दो बेटियां और पत्नी है। पुलिस 10 दिन बाद भी उसका सुराग नहीं लगा पाई है।

बता दें कि 12 जनवरी की आधी रात हैंगआउट होटल में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मृतक युवती बठिंडा निवासी आकाशदीप और गुरप्रीत सिंह के साथ 9 जनवरी को पंजाब से कसोल आए। 10 जनवरी की सुबह तीनों कसोल पहुंचे। तीनों गुरप्रीत सिंह के एक दोस्त की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए थे।

6 बीयर तीनों ने पी :   मामले की जांच कर रहे एसएचओ भूप सिंह गुलेरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि 11 जनवरी को तीनों ने 6 बीयर पी ली थी। इसके बाद युवती के सिर में दर्द हुआ। लड़के दोपहर बाद तीन बजे बाजार घूमने चले गए। शाम पांच बजे जब वह वापस होटल लौटें तो लड़की के मुंह से झाग निकल रहा था। आधी रात में दोनों युवक लड़की को कंधे पर उठाकर ले जा रहे थे, तो होटल कर्मियों ने पूछने पर वह घबरा गए। इसके बाद वह होटल के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी में भाग गए। तब होटल कर्मियों ने पुलिस को सूचित किया।

नेरचौक मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम करवाया :  पुलिस ने युवती का शव कब्जे में लिया और नेरचौक मेडिकल कालेज में पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस को अभी (रीजनल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे भी मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 सिमन के सैंपल जांच को भेजे : वहीं पुलिस ने आज गिरफ्तार आकाशदीप के सिमन के सैंपल भी जांच के लिए भेज दिए है। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत ने लड़की को 2000 रुपए देने का वादा किया था और दोनों युवक लड़की को इसी झांसे पर कसोल लाए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वनों की कटाई, अवैध खनन, क्रैशर माफिया की मनमानी सहन नहीं की जायेगी -महा सिंह रोड़ी

गढ़शंकर :  बीत क्षेत्र के गांव टिब्बियां में लोग बचाओ, पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी (क्षेत्र बीत) और कंडी संघर्ष कमेटी की सयुंक्त बैठक  बलबीर चंद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कामरेड महा सिंह रोड़ी...
article-image
पंजाब

जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा...
article-image
पंजाब

शहीद किसान दर्शन सिंह गढ़ी मटों के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेंट

गढ़शंकर – कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर चल रहे संघर्ष में लगातार सातवीं बार शामिल हुए गांव गढ़ी मटों के किसान दर्शन सिंह पांगली की बीते 3 अप्रैल को तबीयत...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सबसे निकट जाकर मुसेवाला को गोलियां मारी थी 19 वर्षीय अंकित सेरसा ने : सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा गिरफ्तार

चंडीगढ़ : दिल्ली : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले तीसरे शार्प शूटर अंकित सेरसा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल...
Translate »
error: Content is protected !!