SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

by
चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में सह-आरोपी एस.एच.ओ. गढ़शंकर बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया।
आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि जिला रूपनगर के नंगल सब-डिवीजन की निवासी हरदीप कौर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर शिकायत की थी कि उक्त आरोपी ने एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह मल्ली के नाम पर उसके (हरदीप कौर) भाई, जिसे पुलिस ने एक झगड़े के मामले में अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था, को नशीले पदार्थों के केस में शामिल न करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50,000 रुपये में तय हो गया।
                प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद होशियारपुर यूनिट की विजिलेंस ब्यूरो टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह मल्ली गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार हो गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया

गढ़शंकर :बीएएम खालसा कॉलेज के शिक्षा विभाग और राष्ट्रीय शिक्षा समिति ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। इस अवसर पर छात्रों के लिए ‘युवा और राष्ट्र’ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

यूके निवासी हरबंस राणा ने 250 जरूरतमंद छात्राओं को भेजी स्कूल यूनिफॉर्म

गढ़शंकर, 11 अगस्त: स्कूल प्रबंधन कमेटी की सदस्य एवं कॉरस्पोंडेंट श्रीमती पूनम कुंदरा के प्रयासों से यूके निवासी हरबंस राणा द्वारा अपनी माता श्रीमती संकरी देवी राणा और पिता श्री प्रताप सिंह राणा की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

गायक एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ : प्रसिद्ध पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के कोलवुड स्थित घर पर हुई गोलीबारी और वाहनों में आगजनी के मामले में पुलिस ने विन्निपेग निवासी 25 वर्षीय अबजीत किंगरा को गिरफ्तार कर लिया है।...
article-image
पंजाब

नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन : पूर्व विधायक मंगूपुर ने रैलमाजरा में किया

बलाचौर : बलाचौर के पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा गांव रैलमाजरा में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क विधायक मंगूपुर के कार्यकाल के दौरान निर्माणकार्य के लिए पास करवाई गई...
Translate »
error: Content is protected !!