नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन : पूर्व विधायक मंगूपुर ने रैलमाजरा में किया

by

बलाचौर : बलाचौर के पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर द्वारा गांव रैलमाजरा में नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क विधायक मंगूपुर के कार्यकाल के दौरान निर्माणकार्य के लिए पास करवाई गई थी, जो अब बनकर तैयार हो चुकी है। इस दौरान गांववासियों ने दर्शन मंगूपुर का आभार जताया। मंगूपुर ने कांग्रेसी नेता सतपाल के निवास स्थान पर की बैठक के दौरान गांवों की समस्याओं तथा चल रहे विकासकार्यों पर चर्चा की। इस दौरान सतपाल ने कहा कि पूर्व विधायक के कार्यकाल में किए गए कार्य याद रखे जाएंगे। इन कार्यों के तहत गांव के शमशानघाट का निर्माणकार्य, धर्मशालाओं के अधूरे काम को पूरा करवाया गया। इस मौके पर गांव के सरपंच दौलत राम, सुरिंदर शिंदा, आसरो सरपंच सोनू, गुरदीप घई, सोनू, बौबी, जगतार खान, सतपाल राणा, मनजीत, सुभाष भाटिया, जलसू, चीड़ा पंच, नसीब, हंस राज, अवतार, सुच्चा, कश्मीरा, जसवीर, लाडी बाजवा, दर्शन, बीरा, मक्खन, सतपाल, संजीव सोनू, रवि शंकर, मोहन गुप्ता, मदन शर्मा, शाम लाल शर्मा, बंटी घई, नरिंदर मान, अरुण कुमार, राजिंदर कुमार, बच्चा यादव, गुडू कुमार मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय युवक की मौत, सुंदरासी में मिला शव

आराम करने के लिए दुकान पर लेटा युवक फिर नहीं उठा, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की...
पंजाब

21 मार्च को बाघा पुराना में किसान संमेलन में हिस्सा लेने के लिए चब्बेवाल में आप वर्करों की हुई मीटिंग।

माहिलपुर – 21 मार्च को बाघा-पुराना बार्डर पर आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे किसान महासम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने आए ऑब्जर्वर अभिषेक राय ने चब्बेवाल में आम आदमी पार्टी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विश्व निमोनिया दिवस: लिवासा अस्पताल ने जागरूकता अभियान की शुरुआत की

रोहित जसवाल l होशियारपुर : विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर, लिवासा अस्पताल ने बुधवार को एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य समुदाय को निमोनिया, इसके प्रारंभिक लक्षणों और समय पर निदान...
article-image
पंजाब

Not Drugs, We Need a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 : The time has come to wipe tears from every mother’s eyes. Now, the battle against drugs will be decisive.” These emotional words were spoken by Dr. Raj Kumar...
Translate »
error: Content is protected !!