राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

by

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो वर्ग की प्रतियोगिता थी और रविवार को अंडर 19 वर्ग की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मेच राजपुरा व दाड़वा के के बीच हुआ। जिसमें राजपुरा ने एकतरफा मुकाबले में दाड़वा को पराजित किया। राजपुरा को क्लब के ओर से 71 सौ रुपये व ट्राफी तथा उप विजेता दाड़वा को 51 सौ रुपये व ट्राफी दी गी।
पंचायत के प्रधान रमेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की नशे की खिलाफ चल रही मुहिम के तहत उनकी पंचायत ने पहल की है। प्रतियोगिता में आने वाले सभी युवाओं को नशे की प्रति जागरूक किया गया है। उन्हें बताया गया कि उन्हें चिट्टे को हराना है। तथा उनके नशा न करने का संकल्प भी दिया गया। 21 को पंचायत की ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई है जिसें चिट्टे के लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार बांटे। जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने बच्चों को चिट्टे व नशे से दूर रहने की बात कही। बीडीसी की अध्यक्ष अध्यक्ष जमुना ठाकुर प्रधान रमेश ठाकुर पुष्पेंद्र ठाकुर आशीष शर्मा महेश व हैप्पी सहित स्थानीय जनता व क्लब के सदस्य रहे।
फोटोकैप्शन : दाड़वा पंचायत में अंडर 19 कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ बिताये पलों को किया स्मरण   – सादगीप्रीय तथा अच्छे व्यक्तित्व के मालिक थे डॉ. मनमोहन सिंह : खन्ना

होशियारपुर 27 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवन से प्रार्थना...
article-image
पंजाब

एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का पांचवीं में यशप्रीत ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम

गढ़शंकर   : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए पांचवीं कक्षा के परिणाम में एस.डी. स्कूल गढ़शंकर का परिणाम सौ फ़ीसदी रहा। स्कूल के छात्र यशप्रीत ने 92.4 फीसदी अंक प्राप्त कर स्कूल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को हरोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरोली : पुलिस ने टोका मशीन की मोटर चुराने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जो हरोली उपमंडल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ललड़ी के बहादुर सिंह ने हरोली पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी का निधन – डेरा बाबा नारी में करें अंतिम दर्शन : तीन मार्च को होगा संस्कार

रोहित जसवाल। ऊना :  श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज वेदांताचार्य एवं विद्यालंकार अधिष्ठाता डेरा रुद्रानंद जी आश्रम नारी ने देह त्याग दी और ब्रहमलीन हो गए। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में सुबह अंतिम सांस...
Translate »
error: Content is protected !!