पंजाब की 2298 एकड़ जमीन पर चंडीगढ़ ने डाला डाका : जोशी

by
चंडीगढ़ :  केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने पंजाब राज्य की 2298 एकड़ जमीन अवैध रूप से हड़प ली है और अब इस पर पंजाब सरकार का शासन नहीं चलता है, पंजाब सरकार इसे तुरंत वापस ले।
नयागांव घर बचाओ मंच के चेयरमैन व पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत जोशी ने मंगलवार को यह मांग चंडीगढ़ में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर उनके साथ नयागांव भाजपा के अध्यक्ष जोगिंदर पाल गुज्जर, नयागांव नगर परिषद के अध्यक्ष गुरध्यान सिंह, भाजपा पार्षद सुरिंदर बब्बल, प्रमोद कुमार, विनोद बंदोलिया, संजू कांसल, पूर्व पार्षद दीप ढिल्लों भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि उन्हें जब इस चौंकाने वाले तथ्य के बारे में पता चला तब सुखना वन्य जीव अभ्यारण्य के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रस्तावित 3 किलोमीटर के बजाय 100 मीटर के इको सेंसिटिव जोन के लिए आंदोलन शुरू किया।
जोशी ने कहा कि चंडीगढ़ प्रदेश ने पंजाब के जिला मोहाली के अंतर्गत कांसल गांव की 2298 एकड़ ज़मीन को गैर कानूनी तरीके वन घोषित करने के उपरांत साथ ही साथ उसे गैर कानूनी तरीके से सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित कर पंजाब की 2298 एकड़ ज़मीन पर कब्जा कर लिया है।
पंजाब सरकार के अफसर अपना हक वापस लेने की बजाय इस हड़पी जमीन के लिए सुखना ईएसज़ेड की घोषणा कर चंडीगढ़ के नाजायज कब्जे को मान्यता दे जायज ठहरा रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कॉर्निया आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी गढ़शंकर अब तक लगा चुकी है 4153 लोगों को आंख की पुतली

गढ़शंकर, 12 फरवरी: रोटरी आई बैंक और कार्निया ट्रांसप्लांट सोसाइटी ने अध्यक्ष डा. जे. बी. बहल के  नेतृत्व में होटल पिंक रोज़ में एक समारोह का आयोजन किया। इसमें श्री अशनी  कुमार निवासी गांव...
article-image
पंजाब

‘‘भाजपा नेताओं को इतने निचले स्तर की राजनीति नहीं करनी चाहिए’’ : जिम्पा ने केंद्रीय रेलवे मंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष करेंगे व्यक्त

रेलगाड़ी नंबर 14012/14011 के आगरा तक विस्तार के अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक को समागम से जानबूझ कर किया अनदेखा होशियारपुर, 28 अगस्त: होशियारपुर के विधायक और पंजाब सरकार में...
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
पंजाब

सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से गेहूं काटने पर भी पाबंदी ..जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों के अवशेषों को आग लगाने पर लगाई गई पाबंदी

होशियारपुर, 28 मार्च: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने फौजदारी संहिता 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिले में गेहूं की नाड़ व फसलों...
Translate »
error: Content is protected !!