पंजाब के गगन बने हिमाचल केसरी, सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव रहे उप-विजेता : गोकुल बुटेल ने कुश्ती विजेताओं को किया सम्मानित

by
परम्परागत शोभा यात्रा के साथ सुंदरनगर का राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला संपन्न
एएम नाथ: सुंदरनगर, 28 मार्च ।  सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026 परम्परागत शोभा यात्रा के साथ शनिवार को सम्पन्न हो गया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस) गोकुल बुटेल ने 22 मार्च से आरम्भ हुए इस मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और शोभा यात्रा में भाग लिया। समापन अवसर पर उनकी अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदरनगर से नागौण स्टेडियम तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। उन्होंने नागौण स्टेडियम में आयोजित कुश्ती दंगल के समापन कार्यक्रम में भी भाग लेकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।May be an image of one or more people
गोकुल बुटेल ने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनता को बधाई देते हुए कहा कि राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेला न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे उत्तर भारत का एक प्राचीन और ऐतिहासिक मेला है, जिसे परंपरागत रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है। यह मेला हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक होने के साथ-साथ उत्तरी भारत के प्रमुख मेलों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि नलवाड़ मेला प्राचीन समय से ही पशुओं के क्रय-विक्रय के लिए प्रसिद्ध रहा है।
उन्होंने मेले की “नशा मुक्त सुंदरनगर” थीम की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिए उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को शिक्षा, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना हम सभी का दायित्व है, ताकि समाज के सामूहिक प्रयासों से नशा मुक्त वातावरण तैयार किया जा सके और एक स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण हो सके।May be an image of one or more people and text
उन्होंने कहा कि कुश्ती प्रतियोगिता में युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी हमारी प्राचीन परंपराओं को आगे बढ़ा रही है और खेलों के प्रति जागरूक है। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। फोरलेन मार्ग के विकसित होने से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रोजगार के लिए खेती-बाड़ी को न छोड़ें, बल्कि आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि को समृद्ध बनाएं। कृषि एवं उद्यान विभाग से जानकारी लेकर किसान उन्नत किस्मों के फलदार पौधों की खेती कर आय बढ़ा सकते हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कुश्ती कमेटी द्वारा नागौण स्टेडियम में सीढ़ियां बनाने की मांग को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
समापन समारोह में जिला मंडी कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा चंपा ठाकुर, एपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य निकुराम सैनी, मिल्क फेडरेशन निदेशक मंडल के सदस्य केवल शर्मा, प्रधान मंदिर कमेटी श्री मूल महूनाग रमेश कपूर, ब्रह्म दास चौहान, मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी, डीएसपी भारत भूषण, कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष एवं तहसीलदार अंकित शर्मा, डीएफओ राकेश कटोच, बीडीओ नियोन शर्मा, कुश्ती कमेटी के उपाध्यक्ष राम सिंह राव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।May be an image of one or more people and temple
*पंजाब के गगन ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब*
राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल केसरी का खिताब पंजाब के गगन ने अपने नाम किया, जबकि सुंदरनगर के सिद्धार्थ राव उप-विजेता रहे। विजेता और उप-विजेता को क्रमशः 51 हजार रुपये व गुर्ज तथा 41 हजार रुपये व बर्तन प्रदान कर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।May be an image of one or more people and temple
हिमाचल कुमार अंडर-21 वर्ग में पधर के रजत विजेता रहे, जबकि ध्वाल सुंदरनगर के धीरज उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 25 हजार रुपये व गुर्ज तथा 21 हजार रुपये व बर्तन प्रदान किए गए।
सुकेत कुमार अंडर-17 प्रतियोगिता में सुंदरनगर के सौर्यवीर यादव विजेता रहे और पधर के दिवेश कुमार यादव उप-विजेता रहे। इन्हें क्रमशः 19 हजार रुपये व गुर्ज तथा 17 हजार रुपये व बर्तन देकर सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

The people of Village Dgham

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb 11 : Fulfilling the long-standing demand of the people of village Dgham of Garhshankar Assembly constituency for “clean drinking water”, today MLA and Deputy Speaker of Punjab Assembly Jai Krishan Singh Rouri inaugurated...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला साफ्टवेयर इंजीनियर फरीदाबाद से ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 18 जुलाई :  पंजाब पुलिस ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकियां देने के आरोप में हरियाणा के फरीदाबाद से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को हिरासत में लिया है। आरोपित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM मोदी के सलाहकार होंगे तरुण कपूर :1987 बैच के हिमाचल कैडर के IAS अधिकारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमचल कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी रहे तरुण कपूर को PM नरेंद्र मोदी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है। अपॉन्टमेंट कमेटी के अप्रूवल के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, बोले  विपक्ष का काम सरकार के हर गलत काम की आलोचना…विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हमारे कहने पर आपके खिलाफ़ नहीं खोला उप मुख्यमंत्री ने मोर्चा, जनता के बीच आपके की सहयोगियों ने उठाए सवाल तो हमने दी प्रतिक्रिया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
Translate »
error: Content is protected !!