पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, बोले  विपक्ष का काम सरकार के हर गलत काम की आलोचना…विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

by
हमारे कहने पर आपके खिलाफ़ नहीं खोला उप मुख्यमंत्री ने मोर्चा, जनता के बीच आपके की सहयोगियों ने उठाए सवाल तो हमने दी प्रतिक्रिया
एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री मुझे मेरा काम क्या है वो न सिखाएं। मैं विपक्ष का नेता हूँ और जनता की आवाज बनकर सरकार के हर उस काम का विरोध करता रहूंगा जो जनहित में न हो। मुख्यमंत्री को आजकल हमारे सवाल पूछने से भी आपत्ति होने लगी है। मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि सबकुछ आपके ही हिसाब से नहीं चलेगा। पूरा हिमाचल आज जान चुका है कि मुख्यमंत्री झूठ खुद बोलते रहते हैं और आरोप हमारे ऊपर उछालते हैं कि हम तथ्यों पर नहीं बोलते। मंडी की रैली में क्या कुछ हुआ और किसने किसको क्या बोला क्या ये भी झूठ है। हमने आपकी तीन साल की कारगुजारी को मीडिया के माध्यम से जनता के सामने रखा तो मुख्यमंत्री तिलमिला रहे हैं। क्या आपके उप मुख्यमंत्री को हमने कहा कि आपके कामकाज पर भरी सभा में आलोचना करें। पूरे हिमाचल ने देखा कि कैसे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आपकी कार्यशैली की सरेआम खिल्ली उड़ाई और आपसे जबाब देते नहीं बना। आजतक मुख्यमंत्री भाजपा पर सवाल उठाते रहे कि यहां पांच गुट हैं। अब मुख्यमंत्री बताएं कि आपकी पार्टी तो छोड़िए मंत्रिमंडल में कितने गुट हैं? कौन किसे कितना मान सम्मान देता है ये इनके कार्यकर्ताओं, कमर्चारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी आंखों से देखा और कान से सुना कि कैसे कर्मचारियों के हितैषी बनने वाले नेता अपने ही अधिकारियों और कर्मचारियों को धमका रहे हैं कि उन्हें रात के अंधेरे में ही निबटा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को डंडा लेकर उन्हें सेट करने को उकसाया जा रहा है और संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मुखिया चुपचाप ये सुनते रहे और अब जबाब देते नहीं बन रहा है। क्या ये अराजकता नहीं है कि मुख्यमंत्री के सामने उप मुख्यमंत्री ऐसे शब्दों का प्रयोग कर कर्मचारियों और अधिकारियों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो मेहरबानी करके झूठ न परोसें और विपक्ष को ये न सिखाएं कि उन्हें क्या करना है। विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर सरकार के हर गलत फैसलों का ऐसे ही विरोध करता रहेगा और ये नैतिक दायित्व विपक्ष का बनता है कि वो रोज सत्तापक्ष को गलत करने से रोके। पूर्व मुख्यमंत्री ने दोपहर बाद शिमला के राज्य स्तिथि गृह पीटर हाफ स्थित सभा स्थल का भी निरीक्षण किया जहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का पार्टी कार्यकर्ता बिहार चुनाव में शानदार जीत पर भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र उदारता से हिमाचल प्रदेश की वित्तिय मदद कर रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित आपदा राहत के 1500 करोड़ रुपए मिल जाएंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शशि थरूर ने कांग्रेस को हरवाया, अब राहुल दिखाएंगे बाहर का रास्ता? ..जानें केरल में क्या खिचड़ी पक रही

केरल के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए खुशी और गम दोनों लेकर आए हैं। जहां एक तरफ राज्य भर में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने बढ़त बनाई है, वहीं दूसरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेरोजगार युवतियों को ब्यूटी पार्लर का मिला प्रशिक्षण : कटिंग टेलरिंग तथा मधु मक्खी पालन की ट्रेनिंग के लिए करें संपर्क

धर्मशाला, 30 दिसंबर। पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला जिला कांगडा द्वारा बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर एवं दस दिवसीय बांस-बैंत निर्मित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत डीसी बिलासपुर ने नगर परिषद कार्यालय का किया निरीक्षण, चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एएम नाथ।  बिलासपुर, 23 अप्रैल: स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने आज नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का निरीक्षण कर चुनाव तैयारियों का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब की ओर से विकास की नई मिसाल : गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर 6 करोड़ की लागत से दो पुलों का निर्माण शुरू कराया  

गढ़शंकर।  कार सेवा किला आनंदगढ़ साहिब के मुखी संत बाबा सतनाम सिंह जी की अगुवाई में गढ़शंकर श्री आनंदपुर साहिब मार्ग पर होशियारपुर और जिला रोपड़ की सीमा पर लगभग 6 करोड़ रुपये की...
Translate »
error: Content is protected !!