पंजाब के छह लाख पेंशनभोगियों को हाईकोर्ट ने दिया झटका : 15 साल ही होगी पेंशन से कटौती

by
चंडीगढ़ : पंजाब के 6 लाख पेंशनभोगियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने कम्युटेड पेंशन की राशि वसूलने को चुनौती देने वाली करीब 800 याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सेवानिवृत्ति के 15 साल तक यह राशि वसूली जाती है।
याचिकाओं में बताया गया कि नियमों के अनुसार सेवानिवृत्ति के समय सरकारी कर्मचारी अपनी मासिक पेंशन का अधिकतम 40 प्रतिशत कम्युटेड कर सकता है। सेवानिवृत्त कर्मचारी को यह राशि एक मुश्त दी जाती है। याचिका में कहा गया था कि इस राशि पर 8 प्रतिशत ब्याज वसूलने का प्रावधान है, लेकिन सरकार मनमाने तरीके से इसकी वसूली कर रही है। याची ने बताया कि लोन के रूप में ली गई राशि की कटौती हर माह मिलने वाली पेंशन से होती है। सरकार एक फॉर्मूला के तहत ब्याज लगाते हुए यह राशि वसूलती है।
याचिकाकर्ताओं ने कहा कि और यह कटौती साढ़े 11 वर्ष में पूरी हो जानी चाहिए। ऐसा न करते हुए सरकार 15 साल तक पेंशन से यह राशि काट रही है जो पूरी तरह से गलत है। याची ने कहा कि सरकार को इस प्रकार से मनमाने तरीके से ब्याज वसूलने का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। याचिकाओं में हाईकोर्ट से अपील की गई थी कि अतिरिक्त राशि की वसूली पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में अदालत का दखल ठीक नहीं है। इस मामले में याचिकाकर्ता ऐसा साबित करने में नाकाम रहे हैं कि उनके साथ कोई अन्याय हुआ है। इन टिप्पणियों के साथ ही हाईकोर्ट ने याचिकाएं खारिज कर दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ एजुकेशन ने शहीद भगत सिंह की जयंती उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई। कार्यक्रम का आयोजन वाइस चांसलर प्रो. डॉ. चंद्र मोहन के मार्गदर्शन...
article-image
पंजाब

साढ़े पांच लाख रुपये की नगदी उड़ाई : दुकानदार को बातों में उलझकर चोरों ने दुकान के गल्ले से

माहिलपुर – असमाजिक तत्वों के हौंसले बुलंद हैं और वह जब चाहे वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है और पुलिस प्रशासन लकीर पीटते रह जाता है। शुक्रवार को माहिलपुर के मुख्य चौक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती की हत्या कर फरार- कुल्लू आए पंजाब से 2 युवक और एक युवती, होटल में बुक किया कमरा

कुल्लू। कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के कसोल में शनिवार देर रात पंजाब के दो युवक साथ आई युवती की हत्या के बाद फरार हो गए। युवती की उम्र करीब 23 वर्ष है। पुलिस...
article-image
पंजाब

तीन दिन हड़ताल – पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस का रहेगा चक्का जाम : सीएम आवास का चंडीगढ़ में घेराव

चंडीगढ़  :  पंजाब में सोमवार से बसों के पहिए थम जाएंगे। पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस कर्मियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। शनिवार को मोगा में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी...
Translate »
error: Content is protected !!