नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, क्रेटा पर लगी 5 गोलियां

by
टांडा :  श्री हरगोबिंदपुर नगर परिषद अध्यक्ष नवदीप सिंह पन्नू के वाहन पर मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।  फायरिंग की घटना टांडा-श्री हरगोबिंदपुर मार्ग पर हुई। जिसमें वे (पन्नू) बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीते कुछ दिनों से पंजाब में फायरिंग की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार देर रात हुए इस हमले में पन्नू और ड्राइवर दोनों सुरक्षित है। पुलिस ने आगे बताया कि पन्नू टांडा से श्री हरगोबिंदपुर की ओर जा रहे थे तभी हमलावरों ने उनपर कई गोलियां चलाईं। पुलिस ने बताया कि वाहन पर पांच गोलियां लगीं हैं।
पुलिस चौकी से पहले हुई घटना  :  मामले में टांडा थाना प्रभारी निरीक्षक गुरविंदरजीत सिंह ने बताया कि घटना टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर अंतर जिला जांच चौकी से लगभग 750 मीटर पहले हुई। पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत सिंह बहिया ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। घटना से इलाके में दहशत है, मामले की जांच की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी किया घोषित

नई दिल्ली :  बहुजन समाज पार्टी  की प्रमुख मायावती ने आज रविवार को पार्टी की अहम बैठक के दौरान अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया।इससे पहले मायावती ने भतीजे...
article-image
पंजाब

पायल व सुनीता ने क्रमवार प्राप्त किया पहला स्थान : खालसा कालेज में इंटग्रेटिड र्कोसज बीएबीएड व बीएससी बीएड में

गढ़शंकर। स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज मे चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

अमृतपाल सिंह और अर्श डल्ला पर गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड में लगा यूएपीए

चंडीगढ़, 9 जनवरी । पंजाब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह हरीनौ हत्याकांड के मामले में सांसद अमृतपाल सिंह और आतंकी अर्श डल्ला समेत अन्य आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) की धारा लगाई है।...
article-image
पंजाब , समाचार

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या, हत्या कर शव नहर किनारे फेंका‌, पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार किया

माहिलपुर – रात गयारह बजे प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को पता चलने पर प्रेमिका के घरवालों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को चादर में...
Translate »
error: Content is protected !!