पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार, लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा : सुखबीर सिंह बादल

by

जालंधर : पंजाब के जालंधर में आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंचे हैं। उन्हाेंने पार्टी में शामिल हुए कई कांग्रेस और आप नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ जालंधर शिअद प्रत्याशी मोहिंदर सिंह केपी भी मौजूद रहे। इस दौरान सुखबीर सिंह बादल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा हैं। सुखबीर बादल ने कहा कि मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि अकाली दल जालंधर लोकसभा सीट पर अन्य पार्टियों से बेहतर प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा, ”बीजेपी ने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी पर कब्जा कर लिया है। आरएसएस जैसा संगठन गुरुद्वारा चला रहा है। यह पंजाबियत के खिलाफ है। सरकार द्वारा एनएसए का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सुखबीर बादल ने कहा कि कुछ नेताओं के लिए देश नहीं सिर्फ उनकी राजनीति महत्वपूर्ण है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हर पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। पंजाब में चार प्रमुख पार्टियां चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन पंजाब की आवाज उठाने के लिए केवल अकाली दल ही आगे आया है। बाकी पार्टियां पंजाब के लिए नहीं बल्कि अपने लिए काम कर रही हैं।’ पार्टी सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है। अकाली दल ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चाहती है कि पंजाब में भाईचारा बना रहे। इससे पंजाब की प्रगति होगी।

सुखबीर बादल ने कहा कि ने कहा- मेरे पिता मुख्यमंत्री थे, उस समय सभी धर्मों के लोग कहते थे कि प्रकाश सिंह बादल हमारे नेता हैं, लेकिन आज की पार्टियां ऐसा नहीं कर रही हैं। कुछ नेताओं के लिए सिर्फ उनकी राजनीति महत्वपूर्ण है, देश नहीं हैं।

पंजाब की अपनी राजधानी नहीं : सुखबीर बादल

उन्होंने कहा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि जो भी पार्टियां पंजाब आ रही हैं वो पंजाब के कल्याण के लिए काम नहीं कर रही हैं। पंजाब के पास अपनी राजधानी भी नहीं है। कोई भी पार्टी पंजाब के लिए काम नहीं कर रही है। पंजाब के नदी जल पर केवल पंजाब का ही अधिकार है। लेकिन पंजाब का पानी दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है। यह सिर्फ पंजाब के लोगों को धोखा दिया जा रहा है। उस पानी पर सिर्फ हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा, कि कांग्रेस सरकार ने राजस्थान और हरियाणा को आधा पानी दिया था। पंजाब को सिर्फ 25 फीसदी पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब में हमारी सरकार बनी तो हम निश्चित रूप से पंजाब का पानी बचाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पदराणा में शिव भगवान की मूर्ति से तोड़फोड़ के बाद बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर से मूर्ति ग़ायब, हिंदू संगठनों ने  किया रोड जाम 

 गढ़शंकर । गढ़शंकर  के गांवों में हिंदू धर्म के मंदिरों में दिन प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनायों  बढ़ती जा रिहा । जिससे लेकर हिंदु सगठनों व आम लोगों में प्रशासन के प्रति रोष...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में विज्ञान दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में प्रिं डॉ जसपाल सिंह की अगुवाई में कराए गए समारोह में फिजिक्स व केमेस्ट्री विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस समारोह में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टा नहीं मिला….तो दोस्त के घर से चुरा लाया चिट्टा : पुलिस ने चिट्टा तकर को पकड़ा तो उसने पुलिस को बताया कि उसका चिट्टा कोई चुरा

एएम नाथ । मंडी :  मंडी के एक नशेड़ी ने बल्ह में रहने वाले दोस्त से 25 ग्राम चिट्टा चुरा लिया। इस चोरी का पता तब चला जब पुलिस ने बल्ह निवासी सप्लायर को...
article-image
पंजाब

प्रो. लखविंदरजीत कौर ने खालसा कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल का चार्ज संभाला

गढ़शंकर । बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की कार्यकारी प्रिंसिपल के रूप प्रो. लखविंदरजीत कौर इंचार्ज इतिहास विभाग ने पदभार ग्रहण किया। कालेज प्रबंधन की ओर से कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. जसपाल सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!