पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश : प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए – केजरीवाल

by

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के सीएम आवास पर पिटाई मामले में आखिरकर सीएम अरविंद केजरीवाल की चुप्पी टूट गई है। उन्होंने अपने पीए बिभव कुमार की गिरफ्तारी के पीछे बीजेपी की साजिश को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने अपने वीडियो संदेश में पूछा है कि आखिरकार हमारा कसूर क्या है, जिसके कारण हमारे नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे लोग आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं के पीछे पड़े हैं। एक के बाद एक हमारे नेताओं को जेल में डाल दिया है। उन्होंने मुझे जेल डाल दिया, मनीष सिसोदिया को जेल डाल दिया, संजय सिंह को जेल डाल दिया, मेरे पीए को भी जेल डाल दिया। अब कह रहे हैं कि वे राघव चड्ढा को जेल भेजेंगे। उसके बाद सौरभ भारद्वाज को भी जेल भेजेंगे।  उन्होंने कहा कि हमारा कसूर यह है कि हमने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनाए, अच्छे स्कूल बनाए, फ्री दवाइयों का इंतजाम किया, वे नहीं कर पा रहे, इसलिए वो इस काम को रोकना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले बिजली नहीं मिलती थी, अब बिजली मिल रही है। उन्होंने कई उपलब्धियों को गिनवाकर कहा कि बीजेपी ऐसा नहीं कर रही, इसलिए आम आदमी पार्टी को खत्म करन चाह रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने अपने वीडियो संदेश के आखिर में कहा कि वो अपने विधायकों और नेताओं के साथ कल दोपहर 12 बजे बीजेपी हेडक्वार्टर आएंगे। उन्होंने गिरफ्तार करने की चुनौती दी। नीचे सुनिये अरविंद केजरीवाल का पूरा बयान…प्रधानमंत्री जी, ये एक-एक करके क्या आप हम लोगों को गिरफ़्तार कर रहे हैं? एक साथ सभी को गिरफ़्तार कर लीजिए।

बीजेपी ने कहा- नाटक करना बंद करें : सीएम केजरीवाल की चुनौती पर बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि यह नाटक करना बंद करें। हम केवल एक बात पूछ रहे हैं कि आपके आवास पर महिला सांसद की पिटाई के छह दिन बाद भी आपने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। हमें बताएं कि महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार के लिए कौन कौन जिम्मेदार हैं। आपने (अरविंद केजरीवाल) इस पर अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ी?

स्वाति मालीवाल पर भी लगाए जा रहे आरोप :  खास बात है कि सीएम आवास पर स्वाति मालीवाल से बदसलूकी की घटना 13 मई को हुई थी, लेकिन अब तक सीएम केजरीवाल ने इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि सीएम आवास से एक वीडियो वायरल कर दिया गया था, जिसके बाद से आप की राज्यसभा सांसद आतिश ने बीजेपी और स्वाति मालीवाल पर हमला बोलना शुरू कर दिया था। आतिशी ने यहां तक कह दिया था कि स्वाति मालीवाल बीजेपी का मोहरा है।

यही नहीं, आज भी उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल एक भर्ती केस से बचने के लिए बीजेपी के षड्यंंत्र में शामिल हो चुकी हैं। यहां तक अरविंद केजरीवाल ने चुप्पी साधे रखी थी, लेकिन दोपहर बाद जब खबर सामने आई कि बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका तीस हजारी कोर्ट से खारिज हुई है और जेल जाना पड़ेगा, लिहाजा उसके बाद उनका बयान सामने आया है। हैरान वाली बात यह है कि उन्होंने स्वाति मालीवाल को लेकर कोई बयान नहीं दिया, लेकिन सीधा पीएम मोदी को चुनौती दे दी कि कम सभी विधायकों और नेताओं के साथ बीजेपी हेडक्वार्टर आ रहे हैं, हमें गिरफ्तार कर लेना।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में स्नातकोत्तर कक्षाएं तथा डिजिटल -ई लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम शुरू – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया विधिवत शुभारंभ

प्रधानाचार्य आवास तथा बोटैनिकल गार्डन के लिए की 16 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यवसायिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रोहित राणा । ऊना  : राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य पर आज ऊना उपमंडल स्तर पर उपनिदेशक कार्यालय पशु पालन विभाग जिला ऊना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रण की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर 12 सितंबर :आज सी.पी.आई.(एम) द्वारा कामरेड गोपाल सिंह थांडी के नेतृत्व में डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में दिवंगत कामरेड सीता राम येचुरी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मंच संचालन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने कंडवाड़ी स्कूल में 60 लाख से निर्मित साईंस ब्लाक किया शुभारंभ : कमलेहड़ में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

कैप्टन विक्रम बतरा महाविद्यालय में छह करोड़ की लागत से बनेगा हाॅस्टल एएम नाथ। पालमपुर 17 मई। प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डबाड़ी में 60 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!