पंजाब के पानी की एक बूंद किसी को नहीं देंगे –पूर्व सांसद खन्ना

by

हरियाणा को पानी देने के मुद्दे पर पंजाब सरकार की नाकामी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हरियाणा प्रदेश को पानी देने के मामले में पंजाब सरकार द्वारा झूठ परोसे जाने के बाद भाजपा ने मान सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।इसी कड़ी में आज भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मान का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।इस मौके प्रदेश की ओर से पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
रूस प्रदर्शन के उपरांत मीडिया से बात करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की हाल की बैठक में हरियाणा को 8500 क्यूसेक पानी आवंटित करने के फैसले से पंजाब के हितों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पंजाब भाजपा का स्पष्ट रुख है कि हमारे पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है। पंजाब भाजपा इस निर्णय से पूरी तरह असहमत है और इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।
पंजाब पहले से ही पानी की कमी से जूझ रहा है। पंजाब में 115 जोन पहले ही डार्क जोन घोषित किये जा चुके हैं। इसलिए हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का प्रश्न ही नहीं उठता। बांधों में जल स्तर लगातार घट रहा है – भाखड़ा, पोंग और रंजीत सागर जैसे प्रमुख जल स्रोत सामान्य स्तर से काफी नीचे हैं।
भाजपा पंजाब किसी भी कीमत पर पंजाब के हितों की अनदेखी नहीं होने देगी तथा पंजाब और पंजाबियों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।
खन्ना ने कहा कि यह बड़े खेद की बात है कि पंजाब सरकार इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर बीबीएमबी की बैठक में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से नहीं रख सकी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल बयानबाजी में व्यस्त रहे, जबकि पंजाब असली लड़ाई में पीछे रह गया। इसके कारण आने वाले दिनों में राज्य के किसानों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

जिला अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि
पंजाब सरकार अब इस मुद्दे पर अपनी विफलता को छिपाने के लिए दिखावा कर रही है और भाजपा कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करके लोगों का ध्यान भटका रही है।
आज जो स्थिति उत्पन्न हुई है उसके लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है।
इस मौके सुरेश भाटिया, भारत भूषण वर्मा,अश्वनी गैंद,तरसेम मोदगिल, एडवोकेट मुनीश रल्हन,शाखा बग्गा, चिंटू हंस, अक्षय वशिष्ठ,गोबिंद राय,सुदामा,मनीष वशिष्ठ, गुलशन कुमार,शिवशंकर, नीलम शर्मा,मीना सूद,संतोष वशिष्ठ, गुरमिंदर कौर,अनीता,अमृता,वरुण पंडित,सागर शर्मा,कमल सैनी, प्रभजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल सोफिया पर विवादित बोल वाले विजय शाह के पीछे : आखिर क्यों खड़ी हो गई है पूरी बीजेपी?

नई दिल्ली । मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह राजनीतिक गलियारों में तो घिरे ही हैं, कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं. कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर बयान पर हाईकोर्ट के निर्देश...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय हॉकी का गौरव: 100 वर्षों में 13 ओलंपिक पदक और ऐतिहासिक जीतें

नई दिल्ली :  1925 में शुरू हुआ भारतीय हॉकी का सफर आज भी जारी है. इंडियन हॉकी फेडरेशन (IHF) की स्थापना 1925 में ग्वालियर में हुई थी. अगले ही साल भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड...
article-image
पंजाब

US Tariff Cut to Boost

Calls for Stronger Industrial Infrastructure in Punjab to Harness Global Trade Gains Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.14 : Managing Director of ID Steel Industries Limited, Harish Chaudhary, has welcomed the recent positive developments in international trade, describing...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की ने कपड़े उतारे, अश्लील हरकतें करते हुए वीडियों बनाई 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ : वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 8 लाख 55 हजार की आनलाईन की ठगी – : गढ़शंकर पुलिस ने धारा 420 तहत अज्ञात लोगो पर किया मामला दर्ज

गढ़शंकर : आनलाईन अशलील वीडियों बनाकर 74 वर्षीय व्यक्ति के साथ 8 लाख 55 हजार रूपए की ठगी के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने आनलाईन ठगी करने के आरोप में अज्ञात लोगो के खिलाफ...
Translate »
error: Content is protected !!