शहर के विकास के लिए तीसरे फेज के लिए दो करोड़ 19 लाख जारी इससे पहले दो फेजों में छे करोड़ की राशि जारी हो चुकी: गोल्डी

by

शहर मे लंबे समय नजायज कबजों व निर्माण का धंधा चल रहा अव होगी कार्रवाई: त्रिभंक
गढ़शंकर: पंजाब सरकार दुारा गढ़शंकर शहर के विकास के लिए तीसरे फेज में दो करोड़ 19 लाख की ग्रांट जारी कर दी है। इससे पहले पहले फेज में एक करोड़ 44 लाख व तीसरे फेज के लिए चार करोड़ 64 लाख की राशि जारी की गई थी। यह जानकारी नगर कौंसिल गढ़शंकर के कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में काग्रेस के प्रदेशिक महासचिव व पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने देते हुए कहा मुख्य बस अड्डे के नवीनीकरण का काम दो करोड़ 19 लाख से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सर्वपक्षी विकास के लिए पंजाब सरकार बचनबद्ध है और शहर को संपूर्ण विकास निपक्षता से करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा इन तीन फेजों में गलियों नालियों, व पार्क आदि के निर्माण के काम किए जा रहे है। सीव्रेज की निकासी के लिए काम जारी है। जिसमें कुछ जमीन की समस्या आ रही है। जिसे शीध्र दूर कर लिया जाएगा। फेज एक में एक करोड़ 44 लाख से शुरू किए अठारह कामों में से सौल्ह पूरे हो चुके है तो दो में काम चल रहा है। फेज दो में चार करोड़ 64 लाख की लागत से किए जा रहे 38 कामों में से दस पूरे हो चुके है तो 28 का काम चल रहा है। इस समय नगर कौंसिल अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी, बरिष्ठ उपाध्यक्ष सोम नाथ बंगड़, सुमित सोनी, एडवोकेट हरप्रीत सिंह, दीपक कुमार दीपा, किरपाल सिंह पाला, करनैल सिंह, प्रवीण कुमारी, ठेकेदार कुलभूशन शौरी, बसपा नेता रछपाल राजू भी मौजूद थे।
नजायज निर्माण की भरमार : नगर कौंसिल गढ़शंकर के अध्यक्ष नगर कौंसिल के अध्यक्ष त्रिभंक दत्त ऐरी ने स्वालों के जवाब देते हुए कहा कि शहर में लंबे समय से नजायज कबजे में निर्माण काम चल रहे है। अव भी यह जारी है। लेकिन अव हम इन पूरे मामलों का पता लगाकर कार्रवाई करेगें। घाटी मुहल्ले व अन्य बार्डो में पीने के पानी संकट के बारे पूछने पर कोई स्पष्ट जवाब देने की जगह टालते हुए कहा कि नया पीने के पानी का टियूबवैल लगेगा तो पीने के पानी की समस्या का समधान हो जाएगा। शहर में वारिश के पानी के निकास के लिए वनी नौ पुलियों के बंद होने पर कहा कि यहां पुलिया है वहां लोगो की निजी मलकियत है तो इसे खुलवाने के लिए कई बार जिला प्रशासन को लिखा जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स...
article-image
पंजाब

सिर पर मिला चोट का निशान : दो बहनों का इकलौता भाई था मृतक

बठिंडा :  किसान आंदोलन में खनौरी बॉर्डर पर बठिंड़ा के किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बल्लो गांव के 21 वर्षीय किसान शुभकरण सिंह के रूप में की गई है। युवा किसान...
article-image
पंजाब

शारीरिक और मानसिक रोगों का योग के माध्यम से हो रहा समाधान : होशियारपुर में ‘सी.एम. दी योगशाला’ के तहत लग रही हैं नियमित योग कक्षाएं

होशियारपुर, 8 अक्टूबरः पंजाब सरकार की पहल ‘सी.एम.दी योगशाला’ के अंतर्गत पूरे पंजाब में योग का व्यापक प्रचार-प्रसार हो रहा है। इस योजना के तहत विभिन्न जिलों में योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे लोगों...
article-image
पंजाब

शिक्षा प्रोवाइडर, वालंटियर टीचर व नान टीचिंग को सभी लाभ देते हुए रेगुलर किया जाए : डेमोक्रेटिक टीचर फ़्रंट नेता

गढ़शंकर : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान द्वारा पिछले वर्ष टीचर दिवस पर विशेष समागम के दौरान शिक्षा विभाग के 8736 अस्थायी टीचर व अन्य कर्मचारियों को रेगुलर करने का ऐलान किया था वह मात्र...
Translate »
error: Content is protected !!