पंजाब के पूर्व विधायक एच एस फूलका अकाली दल में होंगे शामिल

by

पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक एवं मानवाधिकार अधिवक्ता हरविंदर सिंह फूलका ने घोषणा की कि वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल होंगे।

फूलका की यह घोषणा अकाल तख्त द्वारा SAD अध्यक्ष पद से सुखबीर सिंह बादल के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद छह महीने के भीतर SAD को पुनर्गठित करने के लिए एक समिति गठित करने के कुछ दिनों बाद आयी है।

वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों का प्रतिनिधित्व करने वाले उच्चतम न्यायालय के वकील फूलका ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में तत्कालीन कांग्रेस सरकार की कथित विफलता को लेकर 2018 में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

फूलका ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान शुरू होने के बाद वह SAD के सदस्य बन जाएंगे।

अकाली दल के बारे में अकाल तख्त के फैसले का जिक्र करते हुए फूलका (69) ने कहा, ”एक नयी उम्मीद जगी है।” उन्होंने कहा कि अकाल तख्त ने सदस्यता अभियान शुरू करने, नये प्रतिनिधियों का चुनाव करने और पार्टी का पुनर्गठन करने का निर्देश दिया है।

फूलका ने अकाली दल को पंजाब की ”क्षेत्रीय पार्टी” बताते हुए कहा कि उन्होंने तय किया है कि सदस्यता अभियान शुरू होने पर वह फॉर्म भरेंगे और अकाली दल के सदस्य बनेंगे।

अकाल तख्त ने छह सदस्यीय समिति का गठन किया है जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पार्टी नेता इकबाल सिंह झुंदा आदि शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 वर्षीय बच्ची समेत 8 श्रद्धालु घायल.. श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी , पंजाब के मानसा से आए थे श्रद्धालु

रोहित जसवाल : ऊना / मानसा। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह से रविवार पंजाब के मानसा आ रही में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली उतराई वाले रास्ते पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब का हर घर जल जीवन मिशन के अंतर्गत आया : 24 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी सेबाहर आये- शेखावत

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए होशियारपुर   :  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान सरकार के पिछले दस वर्षों में देश में 24 करोड़ सेअधिक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग द्वारा ‘नवीनीकरण ऊर्जा’ विषय में  रोल आफ केमिस्ट्री पर  पावरपॉइंट प्रस्तुति पतियोगिता का आयोजन

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के कॉलेज केमिस्ट्री विभाग द्वारा  आई आई सी के साथ संयुक्त रूप से  ‘नवीनीकरण ऊर्जा’ विषय में  रोल आफ केमिस्ट्री पर  पावरपॉइंट प्रस्तुति पतियोगिता का आयोजन...
article-image
पंजाब

राजनीतिक दल को 28 फरवरी तक बूथ एजेंट नियुक्त करें : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा

चंडीगढ़, 20 फरवरी :   पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने राज्य के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को 28 फरवरी तक अपने-अपने बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने...
Translate »
error: Content is protected !!