किसानों का मार्च स्थगित – कल बैठक में होगी आगे की रणनीति पर चर्चा

by

शंभू बॉर्डर पर जुटे किसानों के जत्थे ने रविवार को दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे, जिनकी वजह से कई किसान घायल हो गए।

इसके बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने मार्च को स्थगित कर दिया।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने संवाददाताओं से कहा, ‘आज हमने जत्था वापस लेने का फैसला किया है। पहले उन्होंने हम पर फूल बरसाए, जिनमें केमिकल थे। उसके बाद उन्होंने हम पर रबर की गोलियां चलाईं, केमिकल फेंके।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कई किसान घायल हुए हैं, उनमें से एक को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाया गया है।’

किसानों की आगे की रणनीति पर पंढेर ने कहा, ‘कल दोनों मंचों की बैठक होगी और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।’ संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं।

बता दें, किसान एमएसपी के अलावा कर्ज माफी, किसानों एवं खेत मजदूरों के लिए पेंशन और बिजली दरों में बढ़ोतरी न करने की मांग कर रहे हैं। किसान 2021 की लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए ‘न्याय’, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 को बहाल करने और 2020-21 में पिछले आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Live a Meaningful Life by

Self-Realization Brings Positive Transformation in Life Chandigarh/July 23/Daljeet Ajnoha : During the English Medium Sant Samagam held at Sant Nirankari Satsang Bhawan, Sector-30, Chandigarh, Shri Deepak Negi Ji, Preacher, Chandigarh, delivered an inspiring discourse...
article-image
पंजाब , समाचार

56 लाख की हवाला राशि बरामद ,3 और ग्रिफ्तार, अब तक 8 ग्रिफ्तार : 31 करोड़ रुपए की वैल्यू की तकरीबन 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर किया बरामद

अमृतसर :  अमृतसर रूरल पुलिस की ओर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए तीन आरोपियों से करीब 56 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार आरोपियों...
article-image
पंजाब

पहलगाम निर्दोष लोगों के नरसंहार मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राजनीति करने की बजाय करे ठोस कार्रवाई : प्रणव कृपाल

गढ़शंकर।  पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के नरसंहार के विरोध में आज जिला युवा कांग्रेस महासचिव प्रणव कृपाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की तथा...
article-image
पंजाब

Sandeep Sharma Donates Blood on 80

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 16 :;On the occasion of the country’s 80th Independence Day, Sandeep Sharma, President of the Disabled Person Welfare Society, Hoshiarpur, donated blood at Civil Hospital, Hoshiarpur. On this occasion, he said that...
Translate »
error: Content is protected !!