पंजाब के राज्यपाल की ओर से होशियारपुर का दौरा, अलग-अलग स्कीमों व वैक्सीनेशन का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 21 दिसंबर: माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित आज होशियारपुर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सहित अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जहां सरकार की अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया, वहीं वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी हासिल की। अलग-अलग कल्याण योजनाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने तसल्ली प्रकट की। इस मौके माननीय राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरुगन भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिले में चल रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया गया है, ताकि लाभार्थियों को फायदा पहुंच सके। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है व 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन यकीनी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
इस मौके पर आई.जी. श्री जी.एस. ढिल्लों, एस.एस.पी. श्री कुलवंत सिंह हीर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबार सिंह रंधावा, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया : कैडेटों में अनुशासन और एकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 6 जून :    ब्रिगेडियर अजय तिवारी एसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जालंधर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में 12 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की समीक्षा करने के लिए होशियारपुर...
article-image
पंजाब

बसपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला : पंजाब में दलितों पर अत्याचार रोकने और पूरन कुमार मामले में निष्पक्ष जांच की मांग

चंडीगढ़ / दलजीत अजनोहा : चंडीगढ़ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्यपाल माननीय गुलाब चंद कटारिया से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पोस्टल बैलट में 76 सीटों पर कांग्रेस की थी बढ़त : हरियाणा में हार के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी

चंडीगढ़ :  हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बुरी तरह हारने के बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!