पंजाब के राज्यपाल की ओर से होशियारपुर का दौरा, अलग-अलग स्कीमों व वैक्सीनेशन का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 21 दिसंबर: माननीय राज्यपाल पंजाब श्री बनवारी लाल पुरोहित आज होशियारपुर पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिश्नर सहित अलग-अलग अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जहां सरकार की अलग-अलग स्कीमों का जायजा लिया, वहीं वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी हासिल की। अलग-अलग कल्याण योजनाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने तसल्ली प्रकट की। इस मौके माननीय राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरुगन भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने जिले में चल रही अलग-अलग योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार की जन कल्याण योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया गया है, ताकि लाभार्थियों को फायदा पहुंच सके। इसके अलावा उन्होंने वैक्सीनेशन के बारे में बताते हुए कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है व 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन यकीनी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।
इस मौके पर आई.जी. श्री जी.एस. ढिल्लों, एस.एस.पी. श्री कुलवंत सिंह हीर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबार सिंह रंधावा, सिविल सर्जन डा. परमिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

ऊना में आलू की बंपर : जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू उत्पादन का अनुमान

रोहित राणा।  ऊना, 30 नवंबर. आलू की बंपर फसल और अच्छे दामों से ऊना जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। इस वर्ष जिले में लगभग 28 हज़ार मीट्रिक टन आलू...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट : कई इमारतें क्षतिग्रस्त आसपास की कई इमरतों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका सील किया

एएम नाथ। सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस थाने के पास करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज कई किलोमीटर...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं, निर्विघ्न हो रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर

गेहूं को बारिश से बचाने के लिए मंडियों में तिरपालों की है पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर की गई व्यवस्था पर किसान संतुष्ट होशियारपुर  :  डिप्टी कमिश्नर...
पंजाब

नशे के लिए दादी की हत्या, खेतों में फेंका शव, लूटे गहने :

फतेहगढ़ साहिब : अमलोह के गांव खनियाण में पोते ने नशे की तलब पूरी करने के लिए 82 वर्षीय दादी की हत्या कर दी और सोने के गहने और मोबाइल लूट लिया। मृतका की...
Translate »
error: Content is protected !!