गन्ने के खेत में घास काट रहे किसान पर बाघ का हमला, पिता ने जान जोखिम में डालकर बचाई बेटे की जान

by

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के बरबर क्षेत्र में शुक्रवार को गलरई भट्टे के समीप गन्ने के खेत में घास काट रहे एक किसान पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में ककराही गांव निवासी 22 वर्षीय किसान केपी जोशी पुत्र शिवकरण गंभीर रूप से घायल हो गया।

बेटे की चीख सुनकर बाघ से भिड़े पिता

बताया जा रहा है कि केपी जोशी गन्ने के खेत में घास काट रहा था। इसी दौरान अचानक बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बाघ के हमले से किसान की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता शिवकरण लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बाघ का सामना करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया।

पिता की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी मौके पर पहुंच गए। कई किसानों ने एकजुट होकर जोर-जोर से शोर मचाया, जिसके बाद बाघ घायल किसान को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया।

घायल किसान खेत से निकलते ही हुआ बेहोश

बाघ के चंगुल से बचने के बाद केपी जोशी किसी तरह लड़खड़ाते हुए खेत से बाहर आया और कुछ ही देर बाद बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी पहुंचाया। किसान की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों के आसपास बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता जताते हुए वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया जागरुक

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पुलिस लाइन में जागरुकता सैमीनार का हुआ आयोजन सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला...
हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान जलशक्ति विभाग को 1548 करोड़ रुपए का नुकसान: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

कांगड़ा ज़िला में 190 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान,  फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी। नूरपुर 26 जुलाई: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार का नया बजट ऐतिहासिक और देश की प्रगति की तरफ एक और कदम: खन्ना

होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट 2026 एक ऐतिहासिक बजट के रूप में देश की प्रगति की तरफ एक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की नागरिकता मामले में CBI ने शुरू की जांच : दिल्ली हाइकोर्ट ने दी जानकारी

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट को बुधवार को जानकारी दी कि इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई की जा रही एक जनहित याचिका पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता की सीबीआई जांच शुरू की गई...
Translate »
error: Content is protected !!