पंजाब के AG गुरमिंदर सिंह गैरी ने दिया इस्तीफा : AAP सरकार के 3 साल में चौथा इस्तीफा

by
पंजाब के एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च तक था. ये भी पंजाब में पहली बार हो रहा है कि एक ही सरकार में तीन एडवोकेट जनरल पहले हटाए जा चुके हैं और चौथे एडवोकेट जनरल का कार्यकाल पूरा होने से ठीक पहले उन्हें इस्तीफा देकर जाना पड़ रहा है।
एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह गैरी ने इस पद पर नियुक्त होने के 18 महीने बाद इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले विनोद घई ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था. इसी के बाद 6 अक्टूबर, 2023 को गुरमिंदर सिंह को एजी के रूप में नियुक्त किया गया था।
कौन हैं एडवोकेट जनरल गुरमिंदर सिंह?
गुरमिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में मौजूद पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की. उन्होंने 1989 में अपनी प्रैक्टिस शुरू की थी और 2014 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया था. वो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया, यूनियन सर्विस पब्लिक कमीशन, पंजाब विधानसभा और राज्य के अन्य बोर्डों और निगमों के लिए स्थायी वकील बने रहे. वो सेवा मुकदमेबाजी, संवैधानिक और आपराधिक मामलों में विशेषज्ञ हैं और चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में हाईकोर्ट के अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी पेश हुए हैं।
तीन AG हटाए गए
मार्च 2022 में जब आम आदमी पार्टी ने राज्य की कमान संभाली थी तब डीएस पटवालिया एजी के पद पर कायम थे. नई सरकार के कार्यभार संभालने के दो दिन के अंदर ही पटवालिया ने एजी पद से इस्तीफा दे दिया था. सरकार ने तब अनमोल रतन सिद्धू को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, सिद्धू ने सिर्फ चार महीने बाद 30 जुलाई, 2022 को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. उसी दिन, सरकार ने विनोद घई को इस पद के लिए नियुक्त किया था, जो 5 अक्टूबर, 2023 तक कार्यालय में रहे. इसी के बाद 6 अक्टूबर को, सरकार ने गुरमिंदर सिंह को एजी नियुक्त किया था. हालांकि, अब उन्होंने भी इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

धान की सीधी बिजाई : कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

माहिलपुर – दिन प्रतिदिन गिरते भूजल स्तर को देखते हुए पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने किसानों को भूजल को बचाने के लिए उपलब्ध तकनीक से अवगत कराने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र बाहोवाल द्वारा...
पंजाब

जार्जियां में गोली मार कर हत्या कपूरथला(ढपई) के परमवीर की

कपूरथला : 14 सितम्बर जिले के गांव ढपई से संबंधित 33 वर्षीय परमवीर सिंह की जार्जिया में गोली मार कर हत्या कर दी गई। गांव ढपई में परमवीर सिंह की मौत की खबर मिलने...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन

मेरे प्रिय 140 करोड़ परिवारजन, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और अब बहुत लोगों का अभिप्राय है ये जनसंख्या की दृष्टि से भी हम विश्व में नंबर एक पर हैं। इतना बड़ा विशाल देश,...
article-image
पंजाब

मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार डिप्टी स्पीकर रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय काफी बल मिला जब बीत क्षेत्र के गांव मैंहिंदवानी गुजरां के करीब दो दर्जन परिवार विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!