पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन ने टांडा में हुई घटना की जांच के लिए गठित की दो सदस्यीय कमेटी, सात दिन में रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

by

गौवंश की निर्मम हत्या निंदनीय व असहनीय: सचिन शर्मा
डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी से मामले की जानकारी हासिल कर जल्द कार्रवाई के दिए निर्देश
होशियारपुर 12 मार्च:
पंजाब गऊ सेवा आयोग के चेयरमैन श्री सचिन शर्मा ने होशियारपुर के टांडा में गऊवंश की निर्मम हत्या की घोर निंदा करते हुए इसका कड़ा नोटिस लिया है। उन्होंने कहा कि गौवंश की हत्या निंदनीय व असहनीय है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से इस घटना की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो कि सात दिनों के भीतर आयोग को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इस घटना के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
चेयरमैन गऊ सेवा आयोग ने इस पूरे मामले संबंधी डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग से सारी जानकारी ली और उन्हें इस संबंध में की जाने वाली कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के लोगों को अपील करते हुए प्रेम, सद्भाव व शांति बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और इसमें संलिप्त आसमाजिक तत्वों व धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले लोगों के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग हेतु वे मुख्य मंत्री पंजाब से मिलेंगे।
श्री सचिन शर्मा ने कहा कि गौवंश हमारी भारतीय संस्कृति की जीवित धरोहर, सनातन संस्कृति व आस्था का प्रतीक है। इस तरह की बर्बरता, क्रूरता व हत्या करना हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब गऊ सेवा आयोग हमेशा ही इन असामाजिक तत्वों द्वारा की गई, इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेता रहा है। उन्होंने कहा कि आयोग की ओर से प्रदेश व केंद्र की सरकारों को भी असमाजिक तत्वों द्वारा की जा रही घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कानून बनाने के लिए आग्रह किया गया है ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खानगी तकसीम दर्ज करने के लिए आनलाइन पोर्टल की शुरुआत : लोग एक क्लिक के माध्यम से खानगी तकसीम संबंधी प्रार्थना कर सकते हैं अपलोड: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर :14 अक्टूबर: खानगी तकसीम(जमीन-जायदाद का वितरण) को दर्ज करने की प्रक्रिया को और आसान व सुचारु बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से आनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिस पर...
article-image
पंजाब

भाजपा जालंधर (शहरी) ने संविधान सम्मान समारोह के तहत किया कार्यशाला का आयोजन भाजपा जालंधर (शहरी) ने संविधान सम्मान समारोह के तहत किया कार्यशाला का आयोजन

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व सांसद पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अविनाश राय खन्ना एवं अनुसूचित जाति कमीशन के पूर्व चेयरमैन एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष...
article-image
पंजाब

रात भर खुली कोर्ट… कंचनप्रीत कौर को सुबह चार बजे रिहाई का आदेश

तरनतारन उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार रहीं सुखविंदर कौर की बेटी कंचनप्रीत कौर को रविवार सुबह करीब 4 बजे अदालत ने रिहा कर दिया। यह फैसला शनिवार देर रात से शुरू हुई...
article-image
पंजाब

होशियारपुर में बहुजन समाज पार्टी नेता भगवान सिंह चौहान को हजारों नम आंखों ने दी भावभीनी अंतिम विदाई

करीमपुरी, जिंपा, अरोड़ा, ठेकेदार भगवान, विश्वनाथ बंटी, अमरपाल काका और कई बड़े नेता अंतिम संस्कार के समय शामिल हुए *हुशियारपुर/दलजीत अजनोहा  : बहुजन समाज पार्टी के नेता भगवान सिंह चौहान, जिनकी हाल ही में...
Translate »
error: Content is protected !!